फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zainab & Company was earning through Waqf property located in Bamrauli, PDA will demolish illegal construction

Prayagraj : जैनब एंड कंपनी बमरौली स्थित वक्फ संपत्ति के जरिये कर रही थी कमाई, अवैध निर्माण ध्वस्त करेगा पीडीए

Wed, 22 Nov 2023 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 01:09 PM IST
सार

अकबरपुर सल्लापुर में स्थित वक्फ की 50 करोड़ की संपत्ति बेचने में जैनब समेत सात पर तीन दिन पहले केस दर्ज हुआ है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इसमें रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि जैनब एंड कंपनी ने न सिर्फ वक्फ संपत्ति की जमीनें बेचीं, बल्कि जमीनों पर दुकानें और गोदाम बनवाकर लाखों रुपये महीने का किराया भी वसूला।

विज्ञापन
Zainab & Company was earning through Waqf property located in Bamrauli, PDA will demolish illegal construction
जैनब फातिमा और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

पूरामुफ्ती में माफिया अशरफ की पत्नी जैनब एंड कंपनी वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर हर महीने लाखों रुपये कमा रहे थे। कुछ जमीनें बेचने के साथ ही शेष भूमि पर दुकानें बनवाकर किराया भी वसूला जा रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची तो इसका पता चला। अब पुलिस विकास प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजकर अवैध रूप से किए गए निर्माण ध्वस्त कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


अकबरपुर सल्लापुर में स्थित वक्फ की 50 करोड़ की संपत्ति बेचने में जैनब समेत सात पर तीन दिन पहले केस दर्ज हुआ है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इसमें रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि जैनब एंड कंपनी ने न सिर्फ वक्फ संपत्ति की जमीनें बेचीं, बल्कि जमीनों पर दुकानें और गोदाम बनवाकर लाखों रुपये महीने का किराया भी वसूला।
विज्ञापन


पुलिस जांच पड़ताल के क्रम में मौके पर पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। वक्फ संपत्ति पर न सिर्फ मकान बने हुए थे, बल्कि गोदाम व दर्जनों दुकानें भी मिलीं। इनमें से कई दुकानों में ताला लगा मिला। कुछ दुकानें खुली मिलीं, जिनके बारे में पता चला कि वह किराये पर दी गई हैं। जबकि कुछ दुकानों के बारे में जानकारी मिली कि उन्हें लाखों रुपये देकर खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेची गई दुकानों के संबंध में भी मुतवल्ली व उसकी पत्नी जिन्नत ने ही फर्जी तरीके से इकरारनामा किया। पुलिस ने इन सभी दुकानाें, गोदाम व मकानों की तस्वीरें ली हैं। अफसरों का कहना है कि विकास प्राधिकरण को जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसमें अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि पीडीए को जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।

अशरफ का साला जैद मास्टर लेता था रकम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि दुकानाें, गोदाम से मिलने वाले किराये की वसूली मुतवल्ली असियम करता था। इसके बाद यह रकम अशरफ की पत्नी का बड़ा भाई जैद मास्टर लेता था, जो इस मुकदमे में नामजद अभियुक्त है। माना जा रहा है कि जैद मास्टर ही यह रकम बहन जैनब तक पहुंचाता था। मुतवल्ली व उसकी पत्नी जिन्नत के पकड़े जाने के बाद कई अन्य अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल, करीबियों से होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मुतवल्ली व उसकी पत्नी के नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगालने में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में थे। पुलिस ऐसे सभी लोगों से पूछताछ कर सकती है। अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी को पूरामुफ्ती पुलिस पकड़ नहीं सकी है। एक आरोपी सद्दाम बरेली जेल में बंद है। जबकि जैनब समेत छह आरोपी फरार हैं। यहां तक कि हटवा गांव के प्रधान हिस्ट्रीशीटर सिवली व एक अन्य आरोपी तारिक का भी पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed