फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   youths being cheated on name of job

नौकरी के नाम पर हो रही ठगी!

Mon, 15 Oct 2012 12:56 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 15 Oct 2012 12:56 PM IST
विज्ञापन
youths being cheated on name of job

फर्जी भर्ती के नाम पर प्रतियोगियों से लाखों रुपए ठगे जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने का दावा करने वाली एक संस्था ने डेढ़ हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगा है। आवेदकों से 250 रुपए फीस भी मांगी गई है लेकिन खास यह कि फॉर्म में कंपनी का कोई पता नहीं है। ‘पोस्ट बैग’ के पते पर भरे हुए फॉर्म मांगे गए हैं। प्रतियोगियों ने यह भी सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी भर्ती के लिए कोई विज्ञापन संख्या भी नहीं है।

विज्ञापन


माइक्रो क्रेडिट करने वाली संस्था ने मैनेजर, एकाउंटेंट आदि पदों के लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन मांगा है। प्रोफार्मा देखने पर ही कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। बीटेक करने वाले आशीष श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा आदि प्रतियोगियों ने बताया कि फॉर्म कोलकाता से मांगा गया है लेकिन वेबसाइट की डिटेल जानने पर पता चलता है कि कंपनी मुंबई में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


प्रतियोगियों के अनुसार वेबसाइट रजिस्टर करने वाली संस्था से उपलब्ध डिटेल और भी चौंकाने वाले हैं। संस्था ने मुंबई में जो पता बताया है वहां एक सरकारी बैंक तथा निजी बैंक का कार्यालय है। प्रतियोगियों ने कई अन्य तरह के सवाल भी उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed