फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth who murdered mother and drowned her body in Ganga arrested in Prayagraj

मां का शव लेकर 900KM सफर: 5000 रुपये के लिए कत्ल किया, फिर ट्रेन में लाश लेकर आया संगम... रची थी खौफनाक साजिश

Fri, 15 Dec 2023 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Dec 2023 09:38 PM IST
सार

13 दिसंबर को हिमांशु ने मां प्रतिभा से पांच हजार रुपये मांगे। प्रतिभा ने रुपये देने से इनकार कर दिया। दोनों में झगड़ा हो गया। मां ने चांटा मार दिया तो हिमांशु गुस्से में उसका गला दबाकर मार दिया।

विज्ञापन
Youth who murdered mother and drowned her body in Ganga arrested in Prayagraj
हत्यारोपी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम पर गुरुवार देर रात पुलिस ने सूटकेस से एक महिला का शव बरामद किया। हत्या उसके ही बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या 13 दिसंबर की शाम हरियाणा के हिसार में की गई। आरोपी अपनी मां के शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज पहुंच गया। वह शव गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था, तभी शक के आधार पर पुलिस ने उसे सूटकेस खोलकर दिखाने को कहा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन

संगम पर रात में करीब ढाई बजे गश्त करने वाले दो सिपाही बाइक से गुजरे तो देखा कि एक युवक किनारे खड़ा है। उसके पास एक बड़ा सूटकेस और दो बैग थे। पुलिस को देख वह सूटकेस से थोड़ा अलग हट गया। पुलिस वाले उसके पास पहुंचे और पूछा कि इतनी रात को यहां क्या कर रहे हो। उसने बताया कि वह गंगा नहाने आया है। सुबह का इंतजार कर रहा है। जब सूटकेस और दो बैग के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। पुलिस वालों का शक बढ़ा तो उसे खोलने को कहा। यह सुनकर युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ा। 

विज्ञापन

सूटकेस खुलते ही लोगों के उड़े होश
सूटकेस खुलवाया तो उसमें महिला की लाश थी, फिर अधिकारियों को सूचना दी गई। सूटकेस के साथ पकड़ा गया युवक गोपालगंज बिहार का रहने वाला हिमांशु कुमार है। उसने बताया कि सूटकेस में उसकी मां प्रतिभा देवी की लाश है। उसने 13 दिसंबर को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। लाश संगम में प्रवाहित करने आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हिमांशु से अधिकारियों ने पूछताछ की। 

मूल रूप से बिहार का रहने वाला है आरोपी
मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले ओमप्रकाश और प्रतिभा देवी (45) के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा हिमांशु कुमार और प्रतिभा दोनों हरियाणा के हिसार के आर्यनगर में किराये पर रहते थे। प्रतिभा यहां काटन मिल में दो साल से नौकरी कर रही थी। ओम प्रकाश भी मोतिहारी जिले में एक धर्मकांटा पर नौकरी करते हैं। माता-पिता में आपस में पटती नहीं थी। आर्थिक संकट के कारण प्रतिभा बेटे को लेकर हिसार आ गई थी। 

विज्ञापन

13 दिसंबर को गुस्से में मां की हत्या की थी
13 दिसंबर को हिमांशु ने मां प्रतिभा से पांच हजार रुपये मांगे। प्रतिभा ने रुपये देने से इनकार कर दिया। दोनों में झगड़ा हो गया। मां ने चांटा मार दिया तो हिमांशु गुस्से में उसका गला दबाकर मार दिया। इसके बाद वह शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज आ गया। पुलिस ने महिला के पति ओमप्रकाश को सूचना दे दी है। वह अन्य रिश्तेदारों के साथ प्रयागराज के लिए चल दिए थे। पुलिस ने हिमांशु को अदालत के सामने पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया। 

मां की लाश लेकर 900 किलोमीटर घूमता रहा
20 साल का हिमांशु अपनी मां की लाश लेकर करीब 900 किलोमीटर घूमता रहा। शव को सूटकेस में भरने के लिए उसने अपनी मां की कई जगह हड्डियां भी तोड़ दी। आर्यनगर से से वह ऑटो लेकर हिसार स्टेशन गया। फिर ट्रेन से गाजियाबाद। वहां से ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन पर उतरा। यहां दस बजे उसने स्टेशन पर ही खाना खाया। कुछ समय बिताने के बाद वह बाहर निकला। करीब 12 बजे ई रिक्शा से वह संगम पर पहुंचा। 

ज्यादा खर्च करने पर टोकती थी मां 
हिमांशु से पुलिस अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि परिवार में हमेशा आर्थिक तंगी रहती थी। वह अपने दोस्तों की तरह खर्च नहीं कर पाता था। मां भी ज्यादा खर्च करने पर टोकती रहती थी। इसी कारण उसका झगड़ा भी होता था। उसने इसी साल इंटर पास किया था। उसका खर्च भी बढ़ गया था। 13 दिसंबर को उसने पांच हजार रुपये मांगे तो मां ने मना कर दिया। झगड़ा हुआ तो चांटा मार दिया। इसके बाद उसने गला दबाकर मां को मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed