{"_id":"669e12b39008c99f7e064d37","slug":"youth-vandalized-the-shop-for-not-giving-free-beer-video-of-the-incident-went-viral-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : फ्री में बीयर न देने पर शराबियों ने किया तांडव, दुकान में किया तोड़फोड़, घटना का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : फ्री में बीयर न देने पर शराबियों ने किया तांडव, दुकान में किया तोड़फोड़, घटना का वीडियो वायरल
Mon, 22 Jul 2024 01:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:35 PM IST
सार
इरादतगंज हवाई पट्टी के पास बीयर की दुकान है। रविवार की रात कुछ युवक वहां पहुंचे और बीयर मांगने लगे। पैसा मांगने पर वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए। बिना पैसे का बीयर न देने पर युवकों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
दुकान पर ईंट फेंकता नशेड़ी युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। फ्री में बीयर न देने पर गुस्साए नशेड़ियों ने दुकान पर ईंट और पत्थर चलाए। पूरी घटना का वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतगंज हवाई पट्टी के पास बीयर की दुकान है। रविवार की रात कुछ युवक वहां पहुंचे और बीयर मांगने लगे। पैसा मांगने पर वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए। बिना पैसे का बीयर न देने पर युवकों का गुस्सा फूट पड़ा। वह सेल्समैन को गाली देने लगे। इसके बाद युवकों ने पास में रखे ईंट पत्थर से दुकान पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची नशेड़ी युवक भाग चुके थे।
विज्ञापन