फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead near home, admitted in SRN

Prayagraj : घर के पास युवक को मारी गोली, एसआरएन में भर्ती

Sat, 04 Feb 2023 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 12:19 AM IST
सार

धूमनगंज के झलवा में रहने वाले 22 वर्षीय वंश यादव को आपसी विवाद में गोली मार दी गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोली मारने में उमरी गांव के दो युवकों का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
Youth shot dead near home, admitted in SRN
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

धूमनगंज के झलवा में रहने वाले 22 वर्षीय वंश यादव को आपसी विवाद में गोली मार दी गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोली मारने में उमरी गांव के दो युवकों का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


वंश पुत्र रूपसिंह यादव झलवा का रहने वाला है। इंटर पास करने के बाद वह स्नातक की पढ़ाई कर रह है। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब घर से कुछ दूर पर स्थित विष्णु भगवान स्कूल के पास था। तभी उसका किसी बात को लेकर उमरी निवासी दो युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ के नीचे लगी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरा तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी पर परिजनेां के साथ ही बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग आ गए और फिर उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर धूमनगंज पुलिस भी आ गई। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इस बारे में भुक्तभोगी पक्ष ने अभी कुछ नहीं बताया है। उमरी निवासी दो युवकों का नाम सामने आया है जिनकी तलाश की जा रही है। कुछ दिन पूर्व भी उनके बीच विवाद होने की जानकारी मिली है लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उधर डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed