फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead in Handia, police reached the spot

प्रयागराज में वारदात : हंडिया में व्यापारी की सरेशाम गोली मारकर हत्या, ग्रामीण ने हाईवे किया जाम

Thu, 10 Nov 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 08:21 PM IST
सार

मुगरांव गांव के रहने वाले दशरथ सिंह की हंडिया कस्बे में कपड़े की दुकान है। शशांक शेखर सिंह (40) उनके पांच बेटों में सबसे छोटा था। दशरथ के सभी बेटे दुकान पर बैठते हैं। शशांक दुकान पर बैठने के साथ साथ खेती भी संभालता था।

विज्ञापन
Youth shot dead in Handia, police reached the spot
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव में बृहस्पतिवार की शाम व्यापारी शशांक शेखर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त शशांक खेत में मजदूरों को नाश्ता देकर बाइक से घर लौट रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही वापसी मार्ग पर रूट डायवर्ट कर आवागमन शुरू करा दिया। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन



मुगरांव गांव के रहने वाले दशरथ सिंह की हंडिया कस्बे में कपड़े की दुकान है। शशांक शेखर सिंह (40) उनके पांच बेटों में सबसे छोटा था। दशरथ के सभी बेटे दुकान पर बैठते हैं। शशांक दुकान पर बैठने के साथ साथ खेती भी संभालता था। बृहस्पतिवार को खेत में मड़ाई चल रही थी। शाम को शशांक मजदूरों के लिए चाय नाश्ता लेकर पहुंचा था। वहां से बाइक से लौटते समय अंधेरा हो गया था। 

विज्ञापन

घर के पास शशांक की बाइक के पीछे लगे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। हमलावर भी बाइक पर सवार थे। वे तुरंत गाड़ी पीछे कर भाग निकले। दूसरी ओर गोली लगते ही शशांक गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर घर वाले और गांव वाले भी दौड़े। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई थी। शशांक के शव को थाने ले जाया गया। 

थाने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यह देख वापसी मार्ग को दोनों ओर के वाहनों के लिए खोल दिया और वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इससे आवागमन होने लगा। मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। घर वालों ने पास में ही रहने वाले चार लोगों को नामजद किया है। एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हैं। उनके करीबी रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

घर वालों ने लिखाई रिपोर्ट, चुनावी रंजिश में मार डाला
शशांक शेखर के घर वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसे चुनावी रंजिश में मार दिया गया। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से चुनाव के दौरान से ही रंजिश चल रही थी। उन्हीं लोगों से कुछ दिन पहले शशांक की मारपीट हुई थी। चार लोगों को नामजद कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed