फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth seek refuge in Shiva during Sawan, immersed in devotion to Bhole

Prayagraj News: सावन में शिव की शरण में युवा, भोले की भक्ति में हुए लीन

Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Youth seek refuge in Shiva during Sawan, immersed in devotion to Bhole
झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री
सावन माह में युवा भी भगवान शिव की शरण में हैं। वे अपनी भविष्य के निर्माण के लिए भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में लीन हैं। कई युवक और युवतियां सोमवार का व्रत रख रहे हैं।
विज्ञापन

सावन में हाईवे पूरी तरह केसरिया रंग में रंगा है। सावन के सभी चार सोमवार को भक्तों की आस्था सिर चढ़कर बोलती है। युवाओं ने बताया कि भगवान शिव उनके मन में इसलिए बसते हैं, क्योंकि उनका स्वरूप बनावटी नियम का दिखावे का मोहताज नहीं है। शिव अघोरी भी हैं और महायोगी भी। सोशल मीडिया और लगातार ऑनलाइन रहने की आदत के बीच मंदिरों में समय बिताना, ध्यान करना और शिव भक्ति में शामिल होना, इन युवाओं को खूब भा रहा है। उनके लिए स्क्रीन टाइम से दूरी बनाने का यह एक सहज माध्यम बन रहा है। कई युवा इसे मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान शिव हमें सिखाते हैं कि सबकुछ होते हुए भी भीतर से शांत स्थिर और शून्य कैसे रहा जाए? भगवान शिव मेरी श्रद्धा एवं विश्वास मेरी ताकत है। प्रभु शिव पर अगाध आस्था है। मेरे घर में मंदिर जहां शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, प्रतिदिन शिव को जल अर्पण करके ही विद्यालय जाता हूं।-सौम्य मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन में प्रतिदिन शिव मंदिर जाना, जल अर्पण करना और शांत भाव से बैठकर शिव तांडव का पाठ करना, यही मेरी दिनचर्या बन जाती है। भगवान भोलेनाथ की पूजा से असीम शक्ति और ऊर्जा मिलती है, जो आज सभी युवाओं के लिए बहुत जरूरी है।-निधि यादव

आज आधुनिकता के दौर में जड़ों से जुड़े रहना बहुत जरूरी है। भगवान शंकर की पूजा और उपासना इसका श्रेष्ठ मार्ग है। पूरे सावन माह में शिव का निरंतर जाप करती हूं। पूर्ण विश्वास है कि शिव जी मेरी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे-आयुषी मिश्रा


श्रद्धा और विश्वास होना जीवन को संपूर्ण बनाता है। शिव की भक्ति सबसे सरल और सहज है। सावन माह शिवमय बना रहता है। उनके वैराग्य में सच्ची आजादी और स्वीकृति दिखाई देती है। उनका संदेश है कि दुनिया कुछ भी कहे, आप अपने ही भाव और स्वरूप में रहें।-रत्ना कृष्णात्री

झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री

झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री

झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री

झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री

झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री

झूंसी निवासी भगवान शिव की भक्त रत्ना कृष्णाश्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed