फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth remained in jail for 19 years, younger brother made sister-in-law his wife

Prayagraj News: 19 साल जेल में रहा युवक, छोटे भाई ने भाभी को बना लिया पत्नी

Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth remained in jail for 19 years, younger brother made sister-in-law his wife
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गोरालोकनाथपुर में सोमवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवक 19 साल बाद जेल से छूटकर आया तो उसकी पत्नी उसके छोटे भाई के साथ पत्नी के तौर पर रहते हुए मिली। इस पर दोनों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने एक भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गोरालोकनाथपुर के चंद्रप्रकाश की शादी वर्ष 2002 में सरोज से हुई थी। एक वर्ष बाद गौना हुआ। उसके बाद दंपती एक साल तक साथ रहे। 8 अगस्त 2004 को चंद्रप्रकाश दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल भेजा गया। वर्ष 2006 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तभी उसकी पत्नी मायके चली गई। उसे पता था कि अब उसका पति पूरी उम्र जेल में रहेगा। उसके कोई संतान भी नहीं थी।
विज्ञापन

इसी बीच चंद्रप्रकाश के छोटे भाई देवप्रकाश की उसकी पत्नी से नजदीकियां बन गईं। वे दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। दोनों के पांच बच्चे हुए। संयोग से 25 जून 2023 को कोर्ट ने चंद्रप्रकाश को जमानत दे दी। वह घर आया तो उसकी पत्नी छोटे भाई के साथ रह रही थी। चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि पत्नी और भाई ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। वापस मांगने पर मना कर दिया। इस पर चंद्रप्रकाश ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देवप्रकाश और सरोज को थाने बुलाया तो दोनों कब्जा न हटाने पर अड़ गए और झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस ने देवप्रकाश को हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद कुछ संभ्रांत लोग पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया। देवप्रकाश और सरोज जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए राजी हो गए। पंचायत ने पत्नी पर अधिकार देवप्रकाश को ही दिया।

इधर, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में देवप्रकाश का चालान कर दिया। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका समझौता हो गया है। दोनों फिर से झगड़ा न करें इसलिए चालान कर पाबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed