फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   youth parliament in magh mela

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

Mon, 20 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
youth parliament in magh mela
youth parliament in magh mela - फोटो : ALDCOMPACT
बदलाव की आशा और उत्साह के साथ संगम नोज पर तीन दिवसीय युवा संसद का समापन
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय संस्कृति जीवन की सारी समस्याओं का समाधान है। हमारा दृष्टिकोण भारतीय होना चाहिए। इससे समस्याओं की तस्वीर भी साफ दिखाई देती है और खुद की भूमिका तय करना भी सहज होता है। संगम नोज पर आयोजित तीन दिवसीय युवा संसद के आखिरी दिन यह बातें गंगा सेना के संस्थापक योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने कही। इससे पहले युवा संसद के आखिरी सत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया।
युवा संसद के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईजी केपी सिंह ने देश की प्रगति के लिए काम करने के लिए युवाओं का आह्वान किया। जेएनयू से आए विकास घोष ने कहा कि यह युवा संसद लोगों की आंख खोलने वाली साबित हुई।समापन सत्र के पूर्व जनसंख्या नियंत्रण कानून पारित करने के मुद्दे पर बहस हुई। इस मसले पर युवाओं ने बेबाकी से अपने तर्क रखे। अंत में जनसंख्या नियंत्रण कानून संबंधी प्रस्ताव युवा संसद में ध्वनि मत से पारित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

लुधियाना, दिल्ली, चंडीगढ़, जौनपुर, बांदा, वाराणसी, मिर्जापुर से आए अतिथि शिक्षकों का स्वर्ण भारत परिवार के पीयूष पंडित की ओर से सम्मान किया गया। समापन सत्र के स्पीकर संतोष पांडेय रहे। संचालन युवा कवि शरद कुमार मिश्र एवं एबीवीपी के प्रदेश मंत्री निर्भय द्विवेदी ने किया। इस मौके पर लॉरेल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ अरुण प्रकाश, ऑस्ट्रेलिया से आए पं देवेंद्र शर्मा, शोभना शर्मा, मृदुला प्रकाश, शिवानी सिंह, प्रिया मौर्या, फूलचंद्र दुबे, विक्रांत आनंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed