{"_id":"5dd2c38e8ebc3e549f348ad6","slug":"youth-misbehaves-with-innocent-boy-report-filed-accused-absconding-suraon-news-ald260519966","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालिक के साथ युवक ने किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बालिक के साथ युवक ने किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन
Youth misbehaves with innocent boy, report filed, accused absconding
किशोर ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म
मड़हे में खेल रही बच्ची को उठा ले गया, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले किशोर ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब घर वालों को बताया तो सबके होश उड़ गए। बच्ची के पिता ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है, उसकी तलाश की जा रही है। उम्र के परीक्षण के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
मऊआइमा के एक गांव में रहने वाला परिवार सोमवार को धान काटने गया था। परिवार की दो नाबालिग बच्चियां मड़हे में खेल रही थीं। उनकी दादी अपने कमरे में थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला किशोर सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर दूसरे मड़हे में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। वह बेहोश हो गई तो किशोर बच्ची की बड़ी बहन के पास गया और कहा कि देखो तुम्हारी बहन को क्या हो गया। बच्ची की हालत देखकर उसकी बहन रोने लगी। उसने तुरंत दादी को बताया। मां-बाप को खेत में जाकर सूचना दी गई। सभी लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। वहां बच्ची ने पूरी बात बताई। पिता की तहरीर पर पड़ोसी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया कि उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लड़के की उम्र भी 15-16 साल की है। वह भी नाबालिग है। उसकी उम्र के परीक्षण के बाद निर्णय लिया जाएगा कि उसे जेल भेजा जाए या फिर सुधार गृह। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश जा रही है।