फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth injured in CRPF jawan's attack

सीआरपीएफ जवान के हमले से घायल युवक की मौत

Mon, 12 Aug 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in CRPF jawan's attack
जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान चाकू के हमले से घायल गौरव सिंह, मौके पर जुटी भी? - फोटो : NAINI
जसरा । शुक्रवार को पति-पत्नी के विवाद में तीसरे के आने पर हुई चाकूबाजी में घायल युवक गौरव सिंह की इलाज के दौरान रविवार को स्वरूपरानी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता नरेश सिंह ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर सीआरपीएफ जवान पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसे घूरपुर पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा है। घटना के बाद से कृष्णापुरी कॉलोनी, बुंदावा में पूरी तरह दहशत और सन्नाटा पसरा है। लोगों के मध्य तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को जसरा बुंदावा की कृष्णपुरी कॉलोनी में मानसिंह तथा उनके पत्नी के मध्य हर बात पर आने वाला गौरव सिंह शुक्रवार को भी जब दोनों दंपति में तकरार हो रही थी उसी बीच वहां मौजूद गौरव सिंह ने उनके बीच हस्तक्षेप किया। जिससे आपा खोए सीआरपीएफ जवान मान सिंह ने गौरव पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह लहूलुहान होकर गिर गया तो मान सिंह खुद थाने जाकर घटना की सूचना भी किया था।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल गौरव सिंह स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जहां सूचना पर पहुंचे गौरव सिंह के पिता नरेश सिंह पुत्र स्वर्गीय भोला सिंह निवासी ग्राम शकुन पूरा थाना सालिमपुर जिला पटना ने 3.15 बजे थाना घूरपुर में तहरीर देकर मान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घूरपुर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान पर धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार गौरव सिंह, मान सिंह के जसरा स्थित मकान में बतौर किराएदार रहकर जेसीबी की बिक्री का काम देखा करता था तथा वह एक साधारण लड़का था। वहीं घटना के बाद से कृष्णापुरी कॉलोनी में जहां भय व दहशत का माहौल है, वहीं पर पूरे कॉलोनी में सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों ने बताया जहां सुबह शाम पूरा कॉलोनी बच्चों के उछल कूद व सैर सपाटा से तथा महिलाओं की चहलकदमी से गुलजार रहता था। आज उसी कॉलोनी में महिलाएं व बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले तथा पुरुष ने इस विषय पर बात करने से सीधे इनकार कर दिया। मान सिंह से थाने में उनके तीनों बच्चों के साथ घर के लोगों ने मुलाकात की तथा घटना के बारे में जानकारी भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed