फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth injured in accident dies after 12 days

Prayagraj News: आभूषण कारोबारी मौत मामले का खुलासा, तीन युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies after 12 days
आभूषण कारोबारी भूपेंद्र सोनी की मौत का मंगलवार को नैनी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवतियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपी देह व्यापार से जुड़े थे। घटनास्थल पर पैसे के लेने देने के विवाद में हुई धक्का-मुक्की में वह अपार्टमेंट की छठवें फ्लोर के फ्लैट नंबर 604 की बालकनी से गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दर्ज हत्या की प्राथमिकी को गैर इरादतन हत्या और सेक्स रैकेट संचालन की धाराओं में परिवर्तित कर दिया है।
विज्ञापन

नैनी के मानस विहार अपार्टमेंट में बीते शुक्रवार को घूरपुर थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव निवासी भूपेंद्र सोनी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पिता नेब्बू लाल सोनी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार की दोपहर आरटीओ ऑफिस के समीप से तीन युवतियों को और विद्युत रचना इकाई के समीप से दूरवाणी नगर निवासी आरोपी अनूप सोनी और मानस विहार कॉलोनी निवासी विशाल वर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नैनी अविनाश कुमार सिंह की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर भूपेंद्र सोनी कार से अपार्टमेंट पहुंचा था। वहां पैसा देने में आनाकानी होने लगी थी। आरोप है कि उसी दौरान विशाल वर्मा और अनूप सोनी भी मौके पर पहुंचे गए। पैसे को लेकर उनमें हाथा-पाई होने लगी। इस दौरान भूपेंद्र बालकनी से नीचे गिर गया था। उन्होंने बताया कि हम पांचों मिलकर सेक्स रैकेट का संचालन करते हैं। उससे मिले पैसे को वापस से बांट लेते हैं।

2023 में भी अपार्टमेंट में पकड़ा गया था सेक्स रैकेट
मानस विहार अपार्टमेंट में 2023 में भी नैनी पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। पुलिस ने इसका संचालन करने वाली एक महिला व चार युवतियों को नैनी पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद यहां कुछ दिनों तक सेक्स रैकेट बंद था। बाद में फिर से यहां पर यह काम शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट में आधे से अधिक फ्लैट पर किरायेदार हैं। कभी भी अपार्टमेंट में रहने वालों का सत्यापन नहीं कराया। 2023 में जब पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था तो पूछताछ में इसका संचालन करने वाली महिला ने बताया था कि वह यहां किराये का कमरा लेकर यह काम करती है। लोगों से बातचीत के बाद युवतियों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed