फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth from Meja murdered in Nashik, dead body brought home, attempt to bury body in front of accused house

प्रयागराज : मेजा के युवक की नासिक में हुई हत्या, घर लाई गई लाश, आरोपियों के घर के सामने शव दफनाने की कोशिश

Mon, 04 Sep 2023 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव के दिवंगत लालचंद भारतीया के दो बेटों में बड़ा शुभम (30) को दो माह पहले पड़ोस के रहने वाले नीरज और मनीष कुशवाहा मजदूरी दिलाने के लिए नासिक ले गए थे। दो रोज पहले किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया।

विज्ञापन
Youth from Meja murdered in Nashik, dead body brought home, attempt to bury body in front of accused house
मेजा में हत्या के आरोपियों के घर के सामने शव दफन करने के लिए कब्र खोदते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा के एक युवक की नासिक में हत्या कर दी गई। आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने परदेस ले गए पड़ोसी दो युवकों ने ही सर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इधर सोमवार सुबह शव घर लाया गया तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने शव को आरोपियों के घर के सामने ले जाकर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वहीं पर कब्र खोद शव को दफनाने की कोशिश की जा रही थी, पुलिस ने समझा बुझाकर मना कर दिया। किसी तरह पांच घंटे बाद शव को पुलिस ने चीरघर भेजने की कार्रवाई कर सकी।

विज्ञापन



मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव के दिवंगत लालचंद भारतीया के दो बेटों में बड़ा शुभम (30) को दो माह पहले पड़ोस के रहने वाले नीरज और मनीष कुशवाहा मजदूरी दिलाने के लिए नासिक ले गए थे। दो रोज पहले किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने शुभम के सिर पर लोहे के राड से गंभीर चोट पहुंचाकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

Youth from Meja murdered in Nashik, dead body brought home, attempt to bury body in front of accused house
मृतक शुभम की पत्नी और दोनों बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला।

नासिक से शव मेजा पहुंचने पर परिवार में मचा कोहराम

इधर नासिक पुलिस द्वारा मिली सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन सोमवार सुबह लाश लेकर घर आए तो कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के दरवाजे के सामने शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर मेजा के एसीपी विमल किशोर मिश्र और थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

Youth from Meja murdered in Nashik, dead body brought home, attempt to bury body in front of accused house
शुभम भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग


परिजनों की मांग रही की आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। हालांकि पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझा बुझाकर लाश को चीरघर भेज दिया। मृतक की पत्नी कविता और मां जड़ावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो बच्चिया हैं जो पिता की मौत से पूरी तरह से बेखबर हैं। उधर आरोपियों के परिजन घर छोड़ भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed