फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth entrepreneur development campaign is important in making UP a one trillion dollar economy

Prayagraj News: यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में युवा उद्यमी विकास अभियान अहम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth entrepreneur development campaign is important in making UP a one trillion dollar economy
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चेक प्रदान करते
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसका उद्देश्य हर युवा को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। यह बातें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहीं।
विज्ञापन

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के सभागार में बुधवार को आयोजित क्रेडिट कैंप में आए युवा उद्यमी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग राकेश सचान ने कहा कि प्रयागराज मंडल से लगभग 6320 आवेदन आए हैं। इसमें से 1285 लाभार्थियों को 64.20 करोड़ का ऋण स्वीकृत हो चुका है। 684 लाभार्थियों को 34.20 करोड़ का कर्ज दिया भी जा चुका है। इस योजना को लागू किए हुए दो महीने हुए हैं। इसकी प्रगति उत्साहजनक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किए जाने का लक्ष्य है। ब्याज सरकार अदा करेगी। समय से ऋण वापस करने वाले लाभार्थियों को 10 लाख तक ऋण मिल सकेगा। अगले दस वर्षों में 10 लाख युवाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। इस मौके पर विधायक फूलपुर दीपक पटेल ,विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed