फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth drowns in Varuna River during idol immersion; search underway

Prayagraj News: मूर्ति विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Tue, 22 Sep 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Varuna River during idol immersion; search underway
फूलपुर के वरुणा नदी में डूबे युवक अजय की फाइल फोटो। - फोटो : credit
प्राचीन वरुणेश्वर धाम मंदिर के पास सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बगदहा हवासाबाद गांव निवासी अजय कुमार (35) वरुणा नदी में डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की, पर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अजय कुमार सोमवार को ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के साथ वरुणेश्वर धाम पहुंचे थे। वह पड़ोसी गांव विक्रमशाह से आई विसर्जन यात्रा के साथ नदी में उतरे थे। मूर्ति प्रवाहित करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए। हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। साथ मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, पर तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत तलाश अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मूर्ति विसर्जन जैसे आयोजनों में पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं थी। गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर श्रद्धालुओं को रोकने के इंतजाम होने चाहिए थे। अजय कुमार के डूबने से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिस प्रयासरत है। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक को खोजने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed