फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth display grit even in scorching heat; 621 candidates succeed on the second day.

Prayagraj News: चिलचिलाती धूप में भी युवाओं ने दिखाया दमखम, दूसरे दिन 621 अभ्यर्थी सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth display grit even in scorching heat; 621 candidates succeed on the second day.
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी भर्ती के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को डीएसए ग्राउंड पर युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। दिन भर चली इस परीक्षा में चिलचिलाती धूप में अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का पूरा परिचय दिया और 621 अभ्यर्थी सफल हुए।
विज्ञापन

रविवार को कुल 1250 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया था। इसमें से 928 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए ग्राउंड पर रेलवे की ओर से लाउडस्पीकर में देशभक्ति गीत भी बजाए गए।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के नियमों के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन की बोरी कंधे पर रखकर निर्धारित समय यानी दो मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होती है। इसके अलावा उन्हें एक हजार मीटर की दौड़ भी तय समय सीमा के अंदर पूरी करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आयोजित इस परीक्षा में कई ऊर्जावान युवाओं ने दोनों ही चरण निर्धारित समय से काफी पहले पूरे कर लिए। दौड़ और वजन ढोने की इस कठिन चुनौती को सफलतापूर्वक पार करने वाले युवाओं के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed