{"_id":"6583f2fa2279c29301039d6a","slug":"youth-dies-in-road-accident-angry-villagers-block-road-by-keeping-dead-body-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस फोर्स पर जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस फोर्स पर जमकर पथराव
Thu, 21 Dec 2023 01:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
सरायफत्ते गांव निवासी अमृतलाल सरोज (35) किसी कार्य से फाफामऊ आया था। मलाका इलाके में डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
accident in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फाफामऊ इलाके के मलाका में डंपर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिल टीम पर जमकर पत्थरबाजी की। इसमें पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सरायफत्ते गांव निवासी अमृतलाल सरोज (35) किसी कार्य से फाफामऊ आया था। मलाका इलाके में डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इसमें पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
पुलिस बूथ पर भी पथराव किया गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन