फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies in collision between two bikes; family devastated.

Prayagraj : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मचा रहा कोहराम

Sat, 27 Jun 2026 07:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 07:36 PM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के नीबीकला गांव में रिंग रोड के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हुए अंकित पुष्पाकर (19) पुत्र दुर्गादीन निवासी सोतापुर, जमुनीपुर गांव थाना सरायइनायत की मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes; family devastated.
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के नीबीकला गांव में रिंग रोड के पास शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हुए अंकित पुष्पाकर (19) पुत्र दुर्गादीन निवासी सोतापुर, जमुनीपुर गांव थाना सरायइनायत की मौत हो गई। अंकित के पिता दुर्गादीन गांव में फूलमाला की दुकान लगाते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी अंकित पुष्पाकर (19) पुत्र दुर्गादीन पुलिस लाइन में प्राइवेट काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शुक्रवार की देर शाम को वह बाइक से ड़्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। नीबीकला गांव में रिंग रोड के पास पहुंचने पर सामने आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में अंकित बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई। उधर, युवक के मौत की खबर उसके परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में एक बार फिर रोना-पीटना मच गया था। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed