फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies after being buried under the rubble of a raw wall

कच्ची दीवार के मलबे में दबने से युवक की मौत

Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being buried under the rubble of a raw wall
मृतक विनोद प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
कच्ची दीवा ढहने से मलबे के नीचे दबे विनोद प्रजापति (32) की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज कोतवाली के जेवई गंगा बक्स का पुरवा निवासी विनोद प्रजापति(32) पुत्र प्रेमनाथ मुंबई में सब्जी का ठेला लगाकर परिवार की जिम्मेदरी उठाता था।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले वह अपने घर आ गया। दो दिन पहले उसने परिजनों की मदद से आंगन में छप्पर रखने के लिए कच्ची दीवाल बनाई थी। रविवार की रात वह आंगन में सो रहा था, एक बजे के करीब अचानक नवनिर्मित दीवाल अचानक ढह गई। जिससे विनोद प्रजापति मलवे में दब गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की मदद से मलवे से निकालकर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोत विलखते परिजन शव लेकर घर लौट आए। विनोद की मौत पर पत्नी सीमा व बेटे आर्यन, अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed