फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Allahabad youth demonstrated for jobs against yogi government

Prayagraj News: रोजगार की ‘बत्ती’ बुझी, विरोध में जलाया दीया

Thu, 10 Sep 2020 11:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Allahabad youth demonstrated for jobs against yogi government
बेरोजगारी के मुद्दे पर मशाल जुलूस निकालकर छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। लगातार ठप पड़ीं भर्ती परीक्षाओं, परिणाम घोषित करने में हो रही देरी और इससे बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों ने बुधवार को फिर मोर्चा खोल दिया। रात नौ बजकर नौ मिनट पर घर की बत्तियां बुझा दीं और मोमबत्ती, टॉर्च व दीया जलाकर प्रदर्शन किया। इसके पहले पांच सितंबर को भी युवाओं ने थाली और ताली पीटकर विरोध किया था। बुधवार के छात्रों के विरोध को राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन दिया और बड़ी संख्या में सपा, आप और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बेरोजगारी के खिलाफ नौ बजे नौ मिनट तक ‘बत्ती बुझाओ दीप जलाओ’ कार्यक्रम के तहत सलोरी के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से शुक्ला मार्केट तक मसाल जुलूस निकाला गया। एनएसयूआई ने सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने, रुकी हुई भर्तियां शुरू करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, जितेश मिश्र, सत्यम कुशवाहा, जयसिंह यादव, प्रवीण यादव, मुरारी यादव, अज्जू यादव, धनंजय कुशवाहा, अरविंद यादव, रवि यादव, आनंद सांसद एवं बेरोजगार मौजूद रहे। इसी तरह युवा मंच के प्रतिवाद मार्च में शहर के अलग-अलग भागों में छात्र रोजगार के लिए सड़क पर उतर आए। मार्च का असर सलोरी, छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, तेलियरगंज, गोविंदपुर में सबसे अधिक दिखाई पड़ी। युवा मंच के राजेश सचान, अनिल सिंह ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन


युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस
बेरोजगारों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार से ठप पड़ी भर्ती शुरू करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 9.1 फीसदी और जीडीपी -23.9 तक गिर गई है। उत्तर प्रदेश सरकार भी रोजगार देने से पीछे हट गई है। प्रदेश के सभी आयोगों, बोर्डों में न सिर्फ नौकरियां कम हुई हैं, बल्कि परीक्षाओं में अनियमितता व भ्रष्टाचार आम बात होती जा रही है। मशाल जुलूस में सुनील मौर्य, अंतस सर्वानंद, सोनू यादव, शिवानी, मो. साक़िब, प्रदीप ओबामा, विवेक सुल्तानपुरी, सुनील सरोज, अलिक मौर्य, रणविजय गोंड, शनि, आदि शामिल रहे. नौजवानों के समर्थन में इरेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष डॉ कमल उसरी, संजय तिवारी, इफ्तेकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि, डेलीगेसी में छात्रों ने अंधेरा कर जलाई मोबाइल की टार्च
इविवि छात्रसंघ भवन पर एकत्रित छात्रों ने हाथों में ‘बेरोजगारों को रोजगार’ की मांग का प्ले कार्ड लेकर विरोध मार्च निकाला। अंधेरे में मोमबत्ती मशाल और दीया जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं को पूरा करने के साथ समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग की। विरोध मार्च में मंजू पाठक, अदील हमजा, अजय यादव सम्राट, आयुष प्रियदर्शी, सै. मो. अस्करी, पिन्टू यादव, प्रमोद यादव, मो. इमरान, नदीम, काशान सिद्दीकी, हरेंद्र यादव, मुदस्सिर, सलमान, अदनान, सचिन दास आदि शामिल रहे।

सीएमपी के छात्रों ने जलाए दीपक
सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रतियोगियों ने दीप जलाए। सरकार को चेतावनी दी कि अगर रोजगार का सृजन नहीं होगा तो सत्ता पलट करने में युवाओं को समय नहीं लगेगा। प्रतियोगियों ने रात 9 बजे 9 मिनट ट्विटर पर ट्रेंड भी करवाया। इस मौके पर बृजेंद्र शुक्ला, चंद्र शेखर मौर्य, अर्जुन सिंह, मनराज सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, निशांत मौर्य, उमाकांत यादव और निखिल मौर्य आदि प्रतियोगी मौजूद रहे। युवा मंच के प्रतिवाद मार्च में छात्रों की बड़ी उपस्थिति


पूर्णकालिक अनशन में बदला क्रमिक अनशन
इविवि में 19 सूत्रीय मांग को लेकर छात्रसंघ भवन के सामने चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को 50वें दिन पूर्ण कालिक अनशन में बदल गया है। छात्रनेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि छात्रसंघ बहाली की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया अत: अनशन स्थल पर यह निर्णय लिया गया कि 9 बजकर नौ मिनट पर टॉर्च कार्यक्रम के बाद क्रमिक अनशन को पूर्णकालिक अनशन में परिवर्तित कर दिया गया है। इस अवसर पर छात्रनेता सुशील कुशवाहा, राहुल पटेल, मो. मुबाशिर हारून, नवनीत यादव, सुनील पटेल, शिव बली यादव, मो. सलमान, अभिषेक प्रधान, बेली सिंह जेलर, आदित्य कुमार, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed