{"_id":"63a6c1a48b874804d844b0b8","slug":"youth-beheaded-inside-inter-college-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इंटर कॉलेज के भीतर युवक की सिर कूंचकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इंटर कॉलेज के भीतर युवक की सिर कूंचकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 24 Dec 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:04 PM IST
सार
घरवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकला कि वह चाय पीने जा रहा है और कुछ देर बाद आ जाएगा। रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर के भीतर जाहिद उर्फ सोनू (38) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार शाम से गायब था। सुबह कॉलेज में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। जाहिद करेली के रसूलपुर में पिछले कई सालों से किराये के कमरे में परिेवार समेत रहता था। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
घरवालों ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकला कि वह चाय पीने जा रहा है और कुछ देर बाद आ जाएगा। रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह कुछ लोग मजीदिया कॉलेज परिसर में पहुंचे तो वहां युवक की खून से लथपथ लाश मिली। सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए और कुछ देर बाद परिवारवाले भी आ गए। जिन्होंने कपड़ों से मृतक की शिनाख्त जाहिद के रूप में की। बताया कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। उसका कुछ नशेड़ी युवकों के साथ भी उठना-बैठना था।
विज्ञापन
मृतक नशे का आदी था और मोहल्ले के ही एक युवक के साथ उसे अक्सर देखा जाता था। घरवालों ने भी इस बारे में जानकारी दी है, लेकिन वह उसका नाम नहीं बता पाए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।- श्वेताभ पांडेय, एसीपी करेली