फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   youth beaten to death in prayagraj

गाली देने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 26 Nov 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 26 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
youth beaten to death in prayagraj
पिटाई - फोटो : अमर उजाला

दारागंज स्थित परेड मैदान के पास रविवार देर रात गाली देने के विवाद में व्यापारी के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह संगम क्षेत्र से दोस्त संग लौट रहा था। हमलावरों का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।

विज्ञापन


कोतवाली के बहादुरगंज निवासी जयबाबू अग्रहरि व्यापारी हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा अमित अग्रहरि रविवार शाम शिवचरण लाल रोड निवासी शाश्वत यादव के साथ स्कूटी से संगम घूमने गया था। रात 10 बजे के करीब दोनों वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन


परेड मैदान के पास पेट्रोल खत्म हो गया तो दोनों आने-जाने वालों से मदद मांगने लगे। शाश्वत ने पुलिस को बताया है कि इसी दौरान बाइक से जा रहे एक व्यक्ति ने मदद मांगने पर अमित को गाली दे दी। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने बीचबचाव किया तो व्यक्ति चला गया। हालांकि कुछ देर बाद वह अपने एक साथी के साथ वापस आया और अमित पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके सिर व नाक पर गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। शाश्वत ने फोन कर सूचना दी तो उसके कई दोस्त मौके पर पहुंच गए। वह गंभीर रूप से जख्मी अमित को लेकर रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। 

एसआरएन में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले बिलखते हुए एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि हमलावर कौन थे, इस बारे में मृतक का दोस्त भी कुछ बता नहीं पा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

नशे में धुत थे दोनों युवक

दारागंज पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही है कि  मदद मांगने के दौरान इन्होंने आरोपी को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। 


नशे में धुत होने के कारण इन लोगों ने उसे गाली दी। जिसके बाद वह वापस आया और फिर इन पर हमला बोल दिया। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शी दोस्त से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलते ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed