फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth ate poisonous substance, died

Prayagraj News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 07 Sep 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 07 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth ate poisonous substance, died
मीरगंज। पलथा गांव के रहने वाले सुखबीर के बेटे अभिषेक (25) ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले अभिषेक की शादी मुरादाबाद की एक युवती से हुई थी। छह महीने पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली आई। अब तक वह लौटी नहीं है। कुछ दिन पहले उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर केस दायर कर दिया। इसके बाद से अभिषेक तनाव में चल रहे थे। मंगलवार रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

-------
विकास कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी। मनकरी गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सीडीओ से शिकायत की है। भाकियू के मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में शिकायत करने पहुंचे दुर्गेश मौर्य, भूपराम, अरविंद गंगवार, पंकज आदि ने बताया कि गांव में शवदाह स्थल का निर्माण, खेल मैदान, सफाई किट खरीदने समेत अन्य कई कार्यों के नाम पर धनराशि निकाली गई है। इनमें से एक भी कार्य धरातल पर नहीं है। गांव में जो कार्य कराए भी गए हैं, उनकी गुणवत्ता खराब है। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed