{"_id":"65ba214b566c780c7e03c98e","slug":"youth-arrested-for-tweeting-about-celebrating-black-day-on-22-january-pran-pratistha-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा पर काला दिवस मनाने का ट्वीट करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा पर काला दिवस मनाने का ट्वीट करने वाला युवक गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 04:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:00 PM IST
सार
आरोप है कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर लाक्षागृह हंडिया गांव निवासी कमलेश वर्मा द्वारा ट्वीट किया गया था। उस ट्ववीट को आरोपी युवक द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo photo
विस्तार
अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाने का ट्वीट करने वाले युवक को हंडिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर लाक्षागृह हंडिया गांव निवासी कमलेश वर्मा द्वारा ट्वीट किया गया था। उस ट्ववीट को आरोपी युवक द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
जिस पर गांव के ही विकास कुमार तिवारी द्वारा ट्वीट कर्ता से आपत्ति जताई गई तो उसने आक्रोशित होकर विकास के साथ भी बदसूलुकी किया। विकास कुमार की शिकायत पर हंडिया पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हंडिया थाने में ही उसके खिलाफ आठ अन्य अपराधिक मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन