फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth accused of rape and murder released from jail, commits suicide by hanging himself

Prayagraj : जेल से छूटे दुष्कर्म और हत्या के आरोपी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 28 Feb 2024 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 06:27 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपट्टी उर्फ अहियापुर गांव का रहने वाला प्रमोद गुप्ता (35) मंगलवार शाम भोजन कर घर से कुछ दूरी पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो उठे।

विज्ञापन
Youth accused of rape and murder released from jail, commits suicide by hanging himself
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवक सात साल बाद जमानत पर चार माह पहले ही छूटकर आया था।

विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपट्टी उर्फ अहियापुर गांव का रहने वाला प्रमोद गुप्ता (35) मंगलवार शाम भोजन कर घर से कुछ दूरी पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो उठे। वहां जाकर देखा तो पंखे के चुल्ले के सहारे उसका शव फंदे पर लटक रहा था। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करीब सात साल पहले कानपुर में अपने रिश्तेदार की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसने शव घर के अंदर बाक्स में छिपा दिया था। इस मामले में युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। करीब सात साल कानपुर सेंट्रल जेल में बंद रहने के बाद चार महीने पहले वह जमानत पर छूटकर आया था। इधर, वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार रात वह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed