{"_id":"6104307e8ebc3ed7da122a9a","slug":"youth-absconding-after-strangling-his-wife-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पति ने पत्नी को पहले पीटा फिर घोंट दिया गला, रातभर मां के शव से लिपटकर रोता रहा तीन माह का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पति ने पत्नी को पहले पीटा फिर घोंट दिया गला, रातभर मां के शव से लिपटकर रोता रहा तीन माह का मासूम
Fri, 30 Jul 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:44 PM IST
सार
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। पति समेत कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रूदापुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने पिटाई भी की थी। हत्या के बाद कातिल तीन माह के बच्चे को शव के साथ छोड़कर भाग निकला। सुबह पड़ोसी में रहने वाली लड़की घर पहुंची तो देखा बच्चा रो रहा था। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। मायके वालों ने जहांगीर, उसकी पहली पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी फरार हैं।
विज्ञापन
फाफामऊ थाना क्षेत्र के रूदापुर गांव के जहांगीर की कई वर्ष पूर्व रेहाना बानो से शादी हुई थी। रेहाना से कोई संतान न होने पर पर जहांगीर ने तीन साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी गांव के शाहिद अहमद की बेटी नाजिया दूसरी शादी कर ली थी। तीन माह पहले नाजिया को बेटा पैदा हुआ था। जहांगीर ने पहली पत्नी रेहाना से संबंध नहीं तोड़ा था।
विज्ञापन
इस कारण मियां बीवी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को सुबह पड़ोस की एक लड़की जहांगीर के घर दूध लेकर पहुंची तो उसने देखा की नाजिया का तीन माह का बेटा उमर नाजिया के बगल में पड़ा रो रहा था। वह मृत पड़ी थी। नाजिया के गले में काला निशान था। लड़की के शोरगुल मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उमर को उसके नाना को सौंप दिया। शाहिद अहमद का आरोप था कि जहांगीर पांच लाख रुपये दहेज की मांग करता था। मांग न पूरी होने पर वह बेटी की आए दिन पिटाई करता था। पहली पत्नी रेहाना भी परेशान करती थी। तहरीर पर पुलिस ने जहांगीर, उसकी पहली पत्नी रेहाना बानो, रिश्तेदार सद्दाम अहमद एवं मोहम्मद अली के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इधर, दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद जहांगीर पहली पत्नी रेहाना के साथ फरार हो गया। अन्य जिन्हें भी नामजद किया गया था। सभी फरार हैं।
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। पति समेत कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। उनकी तलाश की जा रही है। -धवल जायसवाल, एसपी गंगापार।