{"_id":"64faa8029a3ba920b90206b5","slug":"your-brother-killed-and-body-thrown-into-river-come-and-find-him-killer-called-and-informed-family-prayagraj-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तुम्हारे भाई का कत्ल कर शव नदी में फेंक दिया है, आकर ढूंढ़ लो... कातिल ने खुद फोन कर परिवार को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तुम्हारे भाई का कत्ल कर शव नदी में फेंक दिया है, आकर ढूंढ़ लो... कातिल ने खुद फोन कर परिवार को दी जानकारी
Fri, 08 Sep 2023 10:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:55 AM IST
सार
प्रयागराज में युवक की हत्या करके शव नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। कातिल ने खुद मृतक के भाई को फोन करके उसे मारने की जानकारी दी। परिजनों ने अपने ही रिश्तेदार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। शव की तलाश में गोताखोरों की टीम नदी में उतरी लेकिन शव नहीं मिला।
विज्ञापन
Prayagraj Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के खीरी थाना इलाके के कौंदी गांव में बृहस्पतिवार सुबह युवक नदी में डूब गया। परिजनों का आरोप है कि बेटे को बुलाकर उसे नदी में डूबोकर मार डाला गया। खुद हत्या करने वाले ने भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है। आकर तलाश कर लो।
पुलिस ने गोताखोरों को उतारा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण खोज रोक दी गई। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी गांव निवासी कुलदीप शर्मा (20) पुत्र छेदीलाल शर्मा बाजार में चाय की दुकान चलाता है। उसकी बुआ की शादी खीरी थाना क्षेत्र के कौंदी गांव में हुई है।
बीते 29 अगस्त की रात 11:00 बजे कुलदीप बाइक से अपने फूफा के घर गया था। चर्चा है कि घर की एक महिला से उसके संबंध थे। उस रात भी वह उससे मिलने गया था तभी परिवारवालों ने उसे खदेड़ा तो वह बाइक छोड़कर भाग निकला। आरोप है कि बुधवार रात उसी महिला ने फोन कर उसे बाइक ले जाने के लिए बुलाया तो वह बृहस्पतिवार सुबह कौंदी गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
जहां महिला के परिवार के लोगों ने उसे खदेड़ लिया। वह नदी की तरफ भागा और इसी दौरान डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को उतारा। हालांकि घंटों तलाश चलने के बावजूद उसका पता नहीं चला। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोेक दिया गया। शुक्रवार सुबह एक बार फिर तलाश की जाएगी।

पिता बोला, थाने में नहीं ली तहरीर
उधर मृतक के पिता छेदीलाल का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया है। आरोप लगाया कि बहनोई भाईलाल शर्मा के बेटे ने उसके बड़े पुत्र के पास फोनकर कहा कि तुम्हारे भाई को मारकर नदी में फेंक दिया है, आकर लाश ढूंढ़ लो। उसने यह भी आरोप लगाया कि वह तहरीर लेकर थाने गया था लेकिन उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि पहले बेेटे का पता चलने दो। कुलदीप दाे भाई व एक बहन है। परिवार में कोहराम मचा है।

परिजनों ने आरोप लगाया है लेकिन कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। सुबह एसडीआरएफ को भी बुलवाया जाएगा। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच पड़ताल चल रही है। -संतलाल सरोज, एसीपी कौंधियारा