{"_id":"6a00eaf0c30d85cabd004668","slug":"young-women-were-being-pushed-into-prostitution-in-the-name-of-beautician-training-allahabad-news-c-3-ald1020-882013-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ब्यूटीशियन बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेली जा रही थीं युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ब्यूटीशियन बनाने के नाम पर देह व्यापार में धकेली जा रही थीं युवतियां
विज्ञापन
अतरसुइया के कल्याणी देवी इलाके में चल रहे देह व्यापार के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला कि युवतियों को ब्यूटीशियन बनने और ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने का सपना दिखाकर देह व्यापार के जाल में फंसाया जा रहा था। यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये सक्रिय था।
पकड़ी गईं तीन युवतियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये युवतियों से संपर्क करते थे। उन्हें ब्यूटीशियन का कोर्स कराने के साथ बेहतर भविष्य और मोटी कमाई का लालच दिया जाता था।
इसके बाद युवतियों को किराये के मकानों में बुलाकर अवैध गतिविधियों में शामिल किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क में कई लोग अलग-अलग स्तर पर जुड़े हुए थे और सुनियोजित तरीके से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल नंबरों व अन्य संभावित कड़ियों की गहन जांच कर रही है।