फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who went to bathe with friends died due to drowning

प्रयागराज : दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sat, 26 Aug 2023 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

चकनिरातुल चकिया थाना धूमनगंज के रहने वाला युवक इरफान दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए नदी में गया था। वहां गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई थी। उसका शव शुक्रवार को देर शाम बरामद हुआ था। शनिवार को बड़ी संख्या मुहल्ले के जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
young man who went to bathe with friends died due to drowning
चकनिरातुल में युवक का शव रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

दोस्तों के संग नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसकी लाश पुलिस ने नदी से बरामद किया था। शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने मुहल्ले वालों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

चकनिरातुल चकिया थाना धूमनगंज के रहने वाला युवक इरफान दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए नदी में गया था। वहां गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई थी। उसका शव शुक्रवार को देर शाम बरामद हुआ था। शनिवार को बड़ी संख्या मुहल्ले के जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे चकिया राजरूपुर मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गइ। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। 

विज्ञापन

पिता के सामने बेटी ने नए पुल से लगाई छलांग, मौत

नए पुल से शुक्रवार को एक युवती अपने पिता से झगड़ा कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बहरिया थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव निवासी शिव शंकर परिवार के साथ टैगोर टाउन मोहल्ले में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी अन्नू गौर किसी बात पर नाराज होकर नए पुल पर पहुंच गई। उसके पीछे-पीछे उसके पिता भी पुल पर पहुंच गए। दोनों के बीच कुछ देर तक कहासुनी होती रही। इसी दौरान अन्नू पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed