Prayagraj : मऊआइमा में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी को चाकू से गला काट कर हत्या, शव को नहर में फेंका
Prayagraj News : मऊआइमा के हरखपुर में रविवार दोपहर 24 वर्षीय अमन कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसे रुपये देने के बहाने बुलाकर तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विस्तार
मऊआइमा में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी को चाकू से गला काट कर हत्या क्रासर- नहर में शव फेंका, एक को ग्रामीणों ने दौडा कर पकडा, मुकदमा दर्ज हरखपुर। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मानी उमरपुर रमना (कोहरान) परवलपुर निवासी अमन कुमार सोनी 20 वर्ष पुत्र अजय कुमार सोनी ग्राम बाराडीह में सर्राफा की दुकान किए हुए है।
रविवार को ग्यारह बजे के करीब वह बाइक से दुकान जा रहा था। बताया गया है कि अमन कुमार सोनी जैसे कलुआपुर और हरखपुर स्थित नहर पुलिया के पास पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने चाकुओं से गला काट कर हत्या कर शव नहर में फेंक दिए। बताते हैं कि यह नजारा देख कर ग्रामीण दौडे तभी दो बदमाश भाग निकले जबकि क़त्ल के एक आरोपी शुभम पटेल पुत्र राम सेवक को ग्रामीणों ने पकड कर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने नहर में कूद कर अमन कुमार सोनी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
मृतक के पिता अजय कुमार सोनी पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल ने मऊआइमा थाने में गिरफ्तार हत्यारोपी शुभम कुमार पटेल पुत्र राम सेवक पटेल तथा प्रेम कुमार पटेल पुत्र राम खेलावन, देवेन्द्र कुमार पटेल पुत्र लालता प्रसाद पटेल निवासीगण ग्राम बराडीह थाना मऊआइमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस गिरफ्त में आए शुभम पटेल से पूछताछ कर रही है। बताया गया है मृतक अमन कुमार सोनी अपने माता, पिता का एकलौता बेटा था।छोटी बहन नेहा सोनी है। अमन की मौत पर माता संजू देवी छोटी बहन नेहा सोनी पिता अजय कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।
गरीब पिता पर गमों का पहाड़ टूटा
अमन कुमार सोनी अपने माता संजू देवी और पिता अजय कुमार सोनी का एकलौता सन्तान था। उससे छोटी बहन नेहा सोनी है।सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अमन कुमार सोनी अविवाहित था।पिता ठेले पर चना बेचते हैं। रविवार को सुबह वह ठेला लगाए हुए थे।बेटे के कत्ल की सूचना पर वह पागलों जैसे हो गए हैं। संवाद
हत्या क्यों की गई, स्पष्ट नहीं
अमन कुमार सोनी की हत्या क्यों की गई यह कोई नहीं बता पा रहा है। बल्कि पुलिस गिरफ्त में आए शुभम पटेल ने पुलिस को बताया गया कि पैसों को लेकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि वह अभी गुमराह कर रहा है। इस बाबत एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या का अभी तक स्पष्ट कारणों का नहीं पता चला है। फिलहाल तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना चल रही है।
सर्राफ कारोबोरी की हत्या के बाद लगाया जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मानधाता थाना क्षेत्र के बुआपुर गांव निवासी अजय सोनी का बेटा अमन सोनी (20) मऊआइमा थाना जनपद प्रयागराज क्षेत्र के हरखपुर बाजार में रहकर सोनारी का काम करता था।आज सुबह पैसे लेने देन के विवाद हो गया। कुछ लोगों ने उसे बुला कर चाकू से हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। आक्रोशित हरखपुर बाजार वासियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जाम कर दिया।। घंटे भर जाम लगा रहा।जाम हटाने के लिए मऊआइमा पुलिस को लठी भांजनी पड़ी। सुचना पर परिजन मऊआइमा चले गए।