फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man strangled to death in suspicious condition

संदिग्ध हालत में युवक की गला घोंटकर हत्या

Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death in suspicious condition
संदीप कुमार। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में युवक का शव घर से कुछ दूरी पर एक बंद मकान के सामने मिला। सुबह जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसके जीवित होने की बात कहते हुए अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी संदीप कुमार सिंह (24) वर्ष पुत्र सागर सिंह टेंट की दुकान करता था। वह मंगलवार की शाम घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि वह घर से 50 मीटर दूर एक बंद पड़े मकान के सामने पड़ा है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। रात में ही परिजन हत्या किए जाने की बात कहने लगे। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसका पंचनामा कर शव कोतवाली में ही रोक दिया गया। उधर मृतक के पिता सागर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ गला घोंटकर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि उसकी हत्या आशनाई के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शव लेकर जाम लगाने जाने लगे लोग
रात में युवक का शव पुलिस ने कोतवाली में सील करके रख दिया था। सुबह परिजन व ग्रामीणों ने देर होती देख शव लेकर वहां से निकल गए। उनका इरादा गांव के चौराहे पर जाम लगाने था। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के पसीने छूट गए। करीब दो किमी पीछा करने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी संदीप कुमार सिंह (24) वर्ष पुत्र सागर की मौत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गाड़ी पर ही शव रख दिया था। रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। सुबह परिजनों के साथ ग्रामीण भी अंदर ही अंदर आक्रोशित हो रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने आपस में सलाह की और शव को लेकर निकल पड़े।

उनका इरादा प्रतापुर गांव में पहुंचकर जाम लगाने का था। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में गाड़ी निकाली गई और दो किमी पीछा करने के बाद ग्रामीणों व परिजनों की हिसामपुर बाजार में गाड़ी रोकी गई। इसके बाद शव को को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों को समझाते हुए उन्हें थाने ले आए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed