फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man shot for protesting against teasing, condition critical in hospital

Prayagraj : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक

Thu, 28 Dec 2023 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

पीसीबी हॉस्टल के गेट के सामने बुधवार देर रात चांदपुर सलोरी निवासी कार सवार अमरेंद्र नाथ मिश्रा (30) के ऊपर कुछ लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। बवाल बढने पर आरोपियों ने अमरेंद्र को गोली मार दी।

विज्ञापन
Young man shot for protesting against teasing, condition critical in hospital
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल के पास बुधवार देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल अवस्था में युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पीसीबी हॉस्टल के गेट के सामने बुधवार देर रात चांदपुर सलोरी निवासी कार सवार अमरेंद्र नाथ मिश्रा (30) के ऊपर कुछ लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। बवाल बढने पर आरोपियों ने अमरेंद्र को गोली मार दी। गोली अमरेंद्र के पेट में जाकर लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


अमरेंद्र ने बताया कि पीसीबी हॉस्टल में रहने वाला एक लड़का वहीं रहने वाले सूरजभान की बहन को परेशान कर रहा था। इसलिए वह वहां पर गए थे, तभी विकास उपाध्याय उर्फ बाबा व आयुष सिंह व उनके साथियों ने ईंट पत्थर से उसकी गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। उसके बाद उसके ऊपर गोली चला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed