फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man shot dead while sleeping in land dispute, four people including Pradhan's husband named

Prayagraj : भूमि विवाद मे सोते समय युवक को गोली मारकर हत्या , प्रधान पति सहित चार नामजद

Thu, 03 Jul 2025 04:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 04:10 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चकअफल उर्फ पूरे लीला (राजेतारा) निवासी विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ पटेल बुधवार को रात मे घर हम लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी।

विज्ञापन
Young man shot dead while sleeping in land dispute, four people including Pradhan's husband named
घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चकअफल उर्फ पूरे लीला (राजेतारा) निवासी विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ पटेल बुधवार को रात मे घर हम लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मामले में मृतक की पत्नी ने प्रधान पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन


मृतका की पत्नी सुमन के अनुसार वह और उसके पति विजय बहादुर घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। सुमन देवी तख्ता पर सो रही थी। बुधवार रात एक बजे सुमन देवी के पेट में दर्द होने पर वह खेत पर चली गयी। जब वह लौट रही थी तो गोली की  आवाज सुनाई दी। वह भाग के घर के अंदर पहुंची तो देखा तो उसके पति के कंपटी पर गोली मारकर हत्या कुछ युवक वहां से भाग रहे थे। शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड लग गई। सूचना पर मऊआइमा थाने की पुलिस और एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

खेत का चल रहे मुकदमे में विपक्षियों ने गोली मार कर हत्या किए 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता चार भाई हैं। जिसमें शिवनाथ पटेल के पांच पुत्र हैं, उसके बाद स्वार्गीय विश्वनाथ के एक मात्र पुत्र हैं। कालूराम के एक पुत्र हैं। राम दुलार का भी एक लडका है। चार लोगों में तीन बीघा जमीन है। विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल के पास पन्द्रह बिस्वा जमीन खानगी बंटवारे में मिली है। खेत के कुछ हिस्से पर  चकबंदी में मुकदमा गांव के राकेश कुमार पटेल आदि से चल रहा है।

आरोप है कि जिसमें गांव के प्रधान नीलम पटेल के पति रामबाबू पटेल का सह प्राप्त है। उसी में विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल की हत्या कर के चार लोग भागे हैं। मौके पर डाॅग स्क्वायड फोरेंसिक टीम जांच करके चली गई। मृतक विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल निःसंतान थे। वह अपने पिता के एकलौते पुत्र थे। चार बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। भाई  विजय बहादुर की मौत की सूचना पर बहनें  राजकली, शांति देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, माता राम देयी, पत्नी सुमन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने प्रधान पति सहित दर्ज कराया चार के खिलाफ मुकदमा 

मृतक विजय बहादुर की पत्नी सुमन देवी ने मऊआइमा थाने में गांव के प्रधान नीलम देवी पति राम बाबू पटेल पुत्र लाल चन्द, सालिकराम पटेल पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद, राकेश कुमार पटेल और प्रशांत कुमार पटेल पुत्रगण हरिहर प्रसाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने राकेश कुमार और एक अन्य को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है। एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कतिपय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed