फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man murdered by beheading, dead body found some distance away from home

Prayagraj Crime : नैनी में युवक की सिर कूंचकर हत्या, घर से कुछ दूर पर मिला शव, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले के पहाड़ीपुर विविया निवासी हरिश्चंद्र (26) नैनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। साथ में उसकी पत्नी और साला भी रहते थे। शुक्रवार की देर रात कुछ लोग उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। रात में वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने कुछ ही देर में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Young man murdered by beheading, dead body found some distance away from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के गंगोत्रीनगर में में ईंट से सिर कूंचकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूर पर सड़क के किनारे मिला। एक दिन पहले ही कुछ लोग उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हत्याकांड का खुसासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के पहाड़ीपुर विविया निवासी हरिश्चंद्र (26) पुत्र जगदीश कुमार नैनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। साथ में उसकी पत्नी और साला भी रहते थे। शुक्रवार की देर रात कुछ लोग उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। रात में वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूर पर सड़क के किनारे पड़ी मिली। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। सिर और चेहरे को ईंट और पत्थर से कुचला गया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पत्नी मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल से हरिश्चंद्र का मोबाइल बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर हरिश्चंद्र को साथ ले जाने वाले दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने ही रची थी साजिश

नैनी में मजदूर की हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी मंजू ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पूरे मामले की साजिश रची थी। मंजू के कहने पर ही उसके 19 साल के प्रेमी ने पहले मजदूर का गला दबाया और फिर बाइक पर ले जाकर सिर कूंचकर कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी समय तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाने में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed