फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man murdered by beating him with sticks, had gone to his grandmother's house for a wedding ceremony

Prayagraj : शादी से घर लौट रहे राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, रुपये के लेनदेन का चल रहा था विवाद

Wed, 27 Nov 2024 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

नवाबगंज के बजहा  (डिहवा) निवासी प्रमोद कुमार सरोज (32) पुत्र शिवलाल तीन दिन पहले अपने नाना पिपरौंध आनापुर थाना नवाबगंज के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार को वह घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे आदमपुर नाला के पास करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Young man murdered by beating him with sticks, had gone to his grandmother's house for a wedding ceremony
प्रमोद कुमार सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बजहा गांव के पास शादी से घर लौट रहे राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि जमीन के सौदे को लेकर चल रहे रुपयों के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है। उधर, परिजनों के विरोध के चलते शव को कब्जे में लेने में पुलिस के पसीने छूट गए। प्रमोद कुमार सरोज (33) पुत्र शिवलाल सरोज निवासी बजहा (डिहवा) थाना नवाबगंज राजमिस्त्री का काम करता था। 24 नवंबर को वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए ननिहाल पिपरौंध आनापुर गया था। शादी समारोह खत्म होने के बाद मंगलवार शाम वह बाइक से घर के लिए निकला था।

विज्ञापन


रात करीब आठ बजे वह गांव के निकट पबनाह चौराहे पर पहुंचा तो पत्नी अंजू को फोन किया। कहा कि वह मुर्गा लेकर थोड़ी देर में घर पहुंच रहा है और वह बाकी खाना बना ले। करीब एक घंटे बाद वह खून से लथपथ हाल में घर पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। पत्नी के मुताबिक, उसने बताया कि अंकुश पटेल निवासी दुखियापुर नेे अपने साथियों के साथ घेरकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। परिजन व गांव के लोग उसे लेकर नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के पिता शिवलाल, मां ज्ञानती देवी, भाई रवि कुमार, पत्नी अंजू देवी, बेटे आदी व बेटी आरो का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने मृतक के भाई रवि की तहरीर पर अंकुश पटेल निवासी दुखियापुर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी दिन से चल रहा था मनमुटाव

मृतक प्रमोद व आरोपी अंकुश पटेल निवासी दुखियापुर के बीच जमीन के रुपयों को लेकर काफी दिन से मनमुटाव चल रहा था। अंकुश की एक जमीन पटेल नगर चौराहे पर है, जिसे उसने प्रमोद के हाथों बेचा था। प्रमोद ने कुछ रुपये दिए थे और शेष पैसे के लिए ही अंकुश उसके घर व ससुराल आया-जाया करता था।

पांच घंटे बाद मॉर्चरी भेजा जा सका शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंच गई। हालांकि, परिजनों ने शव मॉर्चरी भेजे जाने का विरोध कर दिया। कहा कि जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलती, शव मॉर्चरी नहीं भेजा जाएगा। स्थानीय पुलिस का कहना था कि सर्वर डाउन होने से एफआईआर अपलोड नहीं हो पा रही है। काफी जद्दोजहद के बाद करीब पांच घंटे बाद सवा चार बजे शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई रवि पुणे में रहता है।

नहीं मिला मोबाइल

परिजनों का आरोप है कि मृतक का मोबाइल घटना के बाद से गायब है। बताया कि घर से करीब दो किलोमीटर दूर पबनाह चौराहा है। यहीं पहुंचकर प्रमोद ने पत्नी को फोन किया था। काफी देर हो जाने के बाद भी उसके घर न पहुंचने पर पत्नी ने फोन मिलाया तो वह बंद मिला। इसके बाद पति घर पहुंचा, लेकिन मोबाइल गायब था।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जंगबहादुर यादव, एसीपी सोरांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed