Crime News : फूलपुर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन पहले लौटा था मुंबई से, दोस्तों पर मुकदमा
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फूलपुर के बरेस्ता खुर्द गांव का रहने वाला राजनाथ यादव 32 मुंबई में रहकर कैब ड्राइविंग करता था। वह कई महीने बाद शनिवार सुबह मुंबई से घर लौटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूलपुर में शनिवार की रात राजनाथ यादव की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके दो दोस्तों को नामजद कराया है। राजनाथ शनिवार की सुबह ही मुंबई से वापस घर लौटा था। शाम को पार्टी के लिए उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
फूलपुर के बरेस्ता खुर्द गांव का रहने वाला राजनाथ यादव 32 मुंबई में रहकर कैब ड्राइविंग करता था। वह कई महीने बाद शनिवार सुबह मुंबई से घर लौटा। परिजनों के मुताबिक उसके दोस्त नासिरपट्टी गांव निवासी राजेश यादव एवं आलोक यादव ने शनिवार शाम को उसे पार्टी के बहाने बुलाया और मियां का पूरा गांव में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया।
रास्ते में राजनाथ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इसके बाद फोन के जरिए उसके घर सूचना दी कि सड़क दुर्घटना में राजनाथ घायल हो गया है। वे प्रतापपुर आ जाएं। परिजन जब प्रतापपुर पहुुंचे तो स्कार्पियो गाड़ी में राजनाथ यादव का खून से लथपथ शव था। राजनाथ के दोस्त ड्राईवर को छोड़ वहां से भाग निकले थे।
पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
परिजनों के मुताबिक ड्राइवर स्कार्पियों से राजनाथ का शव बरेस्ता स्थित उसके घर ले गया। मामला संदिग्ध देख परिजनों ने ड्राइवर को रोक लिया। 112 पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई। ड्राइवर से पूछताछ शुरू हुई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि राजनाथ की पत्नी उषा देवी की तहरीर पर राजेश यादव एवं आलोक यादव निवासी नासिरपट्टी कोतांव थाना सरायमरेज के खिलाफ नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
घर में मचा कोहराम, घर वालों का रो रोकर बुरा हाल
फूलपुर। राजनाथ का शव शनिवार देर रात घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। घर वालों रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पत्नी ऊषा यही कहकर रो रही थी कि अगर वह उन्हें रोक लेती तो यह दिन न देखना पड़ता। राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बेटी मानसी 5 एवं बेटा शिवांश 3 है।
परदेश से सुबह आया था गांव, रात में हुई हत्या
फूलपुर। बरेस्ता खुर्द गांव निवासी राजनाथ यादव 32 शनिवार सुबह ही कई महीने बाद मुंबई से कमाई कर वापस घर लौटा था। शाम को उसके साथ ही मुंबई से आए दोस्तों ने दावत के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।
राजनाथ यादव की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सोमवार तक मामले का खुुलासा कर दिया जाएगा। हत्या में नामजद दोनों अभियुक्तों समेत तीन को पुुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। -मनोज सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर।