फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man killed with a sharp weapon after stopping him midway, police busy searching for the attackers

दुस्साहस : बीच रास्ते रोककर धारदार हथियार से युवक की हत्या, हमलावरों की खोजबीन में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jul 2024 11:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

दीपक आदिवासी (24) पुत्र रामअवतार करछना के कुलमई गांव की निषाद बस्ती का रहने वाला था। रविवार शाम को वह घर से लालपुर बजरंग चौराहा बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गया था। सब्जी खरीदकर शाम सात बजे के करीब वह घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Young man killed with a sharp weapon after stopping him midway, police busy searching for the attackers
बीच रास्ते रोककर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुलमई गांव में सब्जी लेकर घर लौटे रहे युवक की बीच रास्ते रोककर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से लहूलुहान हाल में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर कौन थे और उन्होंने हत्या क्यों की, इसका पता देर रात तक नहीं चल सका था। पुलिस पूछताछ में जुटी रही।

विज्ञापन

दीपक आदिवासी (24) पुत्र रामअवतार करछना के कुलमई गांव की निषाद बस्ती का रहने वाला था। रविवार शाम को वह घर से लालपुर बजरंग चौराहा बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गया था। सब्जी खरीदकर शाम सात बजे के करीब वह घर लौट रहा था। तभी घर से करीब 200 मीटर पहले कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ वार में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं।

विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर घरवाले पहुंचे और उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी आ गई और इसके बाद शव को मर्चरी भेजवाया गया। उधर मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ-साथ एसओजी को भी बुलाया गया। अफसर देर रात तक परिजनों से पूछताछ में जुटे रहे। हालांकि फिलहाल यह नहीं साफ हो सका कि वारदात की वजह क्या रही। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश के बाबत फिलहाल कुछ नहीं बताया है। वह एक व्यक्ति का नाम बता रहे हैं लेकिन अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed