करेली में बुधवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। आरिफ सिद्दीकी (30) ने अपनी मां अनीसा बेगम (68) व बहन निकहत जहां उर्फ नाहिद (40) शादीशुदा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पिता कादिर (70) को भी चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। भाई-भाभी व दो भतीजों को कमरे में बंद कर जिंदा फूंकने की कोशिश की। घंटेभर की मशक्कत के बाद पुलिस उसे हिरासत में ले सकी।
Prayagraj: मां-बहन काे कुल्हाड़ी से मार डाला, पिता को किया मरणासन्न, भाई-भाभी, भतीजों को जिंदा फूंकने की कोशिश
Prayagraj Big News : शहर के करेली इलाके में बेटे ने मां-बहन और पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बेटे ने खुद को घर में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बेटे आजम ने बताया कि छोटा भाई आरिफ कोई काम नहीं करता है। आए दिन जायदाद को लेकर विवाद करता रहता था। परिवार का मामला होने के कारण वह पुलिस तक नहीं गया। बताया कि बुधवार को बहन निकहत के बच्चे स्कूल गए थे। इसके बाद वह सो रहा था। माता-पिता, पत्नी व बहन घर के काम में व्यस्त थीं। दोपहर 12 बजे के करीब अचानक आरिफ कुल्हाड़ी व चाकू लेकर आया और उससे विवाद करने लगा।
पत्नी आई तो दोनों को मारने के लिए दौड़ा। शोरगुल सुनकर अम्मी-अब्बू व बहन भी आ गईं तो वह तीनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने लगा। तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वह दोबारा फिर उसकी ओर दौड़ा। उसने पत्नी व दो बच्चों समेत कमरे में खुद को भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें जिंदा फूंकने के लिए आरिफ ने घर में आग लगा दी। उसने फोन से सूचना दी तो पुलिस व आसपास के लोग जुट गए।
पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने घर में घुसने का प्रयास किया तो उसने तेजाब की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई। तीन घंटे तक मशक्कत के बाद पुलिस घर में घुस पाई और फिर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में तीनों घायलों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां पत्नी व बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। पिता कादिर को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया।
वर्जन
आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व दो चाकू बरामद हुए हैं। भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। - रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी माता-पिता की जायदाद अपने नाम कराना चाहता था। इसे लेकर पिछले काफी दिनों से वह घरवालों से विवाद कर रहा था। दो दिन पहले भी उसका अपनी भाभी से झगड़ा हुआ था। जिसमें मां-बाप ने उसे फटकार भी लगाई थी।
उधर कुछ देर बाद उपचार के लिए इमरजेंसी कक्ष में ले जाने के दौरान भी उसका रवैया हैरान करने वाला रहा। दरअसल इमरजेंसी कक्ष में ही उसके घायल पिता का इलाज चल रहा था। उनके माथे, दोनों हाथ व गर्दन में जख्म थे और खून भी बह रहा था। इमरजेंसी कक्ष में दरवाजे से घुसते ही बाईं ओर पड़ी स्ट्रेचर पर लहुलुहान हाल में पड़ा पिता कराह रहा था। उपचार के लिए ले जाने पर कक्ष में घुसते ही आरोपी आरिफ को जख्मी पिता दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान भी उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था और अगले ही पल उसने नजरें फेर लीं। फिर मरहम-पट्टी के बाद बाहर निकलते वक्त तो उसने पिता की तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझा। इसे लेकर वहां मौजूद लोगाें में चर्चाएं होती रहीं।