फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man killed elder brother in Prayagraj

UP: 'बहुत स्मार्ट समझता था अपने को...', भाई की लाश देख बोला- मुझे नीचा दिखाता था, पापा उसी की करते थे तरफदारी

Sun, 25 Feb 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

प्रयागराज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छोटे भाई ने बड़े को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई है। 

विज्ञापन
Young man killed elder brother in Prayagraj
Prayagraj Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के अशोक नगर में भाई की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी सत्यम के सिर पर खून सवार था। हाल यह था कि खून से लथपथ होकर तड़प रहे भाई को देखकर भी उसका दिल नहीं पसीजा। बोला, बहुत स्मार्ट समझता था अपने को, अब पता चलेगा। परिजनों ने जब उससे इसकी वजह पूछनी चाही तो वह उन्हें भी मारने दौड़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन पीछे हट गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। तब जाकर वह काबू में आया। यही नहीं घटना से पहले उसने कमरे में पहुंचकर दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए थे। इसके बाद उसने सोते वक्त भाई पर हमला किया। घटना के बाद रॉड भी वहीं फेंक दी। फिर बाहर निकलकर छत पर ही टहलने लगा।
विज्ञापन


‘मुझे नीचा दिखाता था, पापा उसी की करते थे तरफदारी’
आरोपी घटना के बाद ऐसे जवाब देता रहा, जैसे कुछ हुआ ही न हो। उसने कहा कि बड़ा भाई उसे नीचा दिखाता था। पढ़ाई पर रोक लगाता था। वह कुछ कहता था तो उसकी शिकायत करता था और पिता भी उसकी ही तरफदारी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की हत्या करने के बाद भी भावशून्य तरीके उसे जवाब देते देख पुलिसकर्मी भी हैरान थे। चचेरे भाई सुधांशु ने बताया कि सत्यम (23) पढ़ाई में कमजोर था, ऐसे में किसी तरह 12वीं के बाद वर्तमान में ओपेन स्कूल से बीकॉम कराया जा रहा था।

बड़ा भाई शिवम पढ़ाई में तेज था। उसे यह लगता था कि उसकी वजह से ही उसे कमतर आंका जाता है। इसी खुन्नस को वह मन में पाले हुए था। हालांकि यह बात उसने किसी को जाहिर नहीं होने दी। कभी-कभी खटपट हुई भी तो इसे सामान्य बात समझकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

 

कभी किसी ने सोचा नहीं था कि उसके मन में क्या चल रहा है। शिवम बेहद हंसमुख और मिलनसार था जबकि सत्यम अलग था। वह ज्यादा बात नहीं करता था और जिद्दी भी बहुत था। कभी-कभी घर से न निकलने देने पर छत से कूदकर बाहर चला जाता था।            


 

बार-बार बदलता रहा बयान सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में भी आरोपी बार-बार बयान बदलता रहा। कभी वह माता-पिता पर उपेक्षा करने का आरोप लगाता तो कभी मृतक भाई के बारे में उल्टी-सीधी बातें कहता।

एक बार कहा कि शिवम उससे जलता था और नहीं चाहता था कि वह आगे बढ़े। इसीलिए मम्मी-पापा से कहकर उसका अच्छे स्कूल में दाखिला नहीं होने दिया। उधर थोड़ी देर बाद अपने पिता पर ही इल्जाम लगाने लगा। कहा कि वह उसे और उसकी मां को पसंद नहीं करते थे और पैसे भी नहीं देते थे।

फूट-फूटकर रोती रही मां, पिता भी बिलखते रहे
घटना के बाद मां फूट-फूट कर रोती रही। उधर मर्चरी पर पिता भी बिलखते रहे। मां की हालत देख रिश्तेदारों व अगल-बगल के लोगों की भी आंखें भर आईं। वह बार-बार सत्यम को कोसती रहीं। उधर मर्चरी पर मौजूद पिता भी बेटे को याद कर आंसू बहाते रहे।

कहा, कि कभी सोचा ही नहीं था कि सत्यम ऐसा कदम उठाएगा। शिवम कहता था कि पापा देख लेना यह एक दिन आपको जरूर रूलाएगा। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed