{"_id":"694d9951a69063be0e020530","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-after-posting-an-emotional-post-on-social-media-naini-news-c-417-1-sald1007-2105-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सोशल मीडिया पर की थी भावनात्मक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सोशल मीडिया पर की थी भावनात्मक पोस्ट
Fri, 26 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के मियांपट्टी गांव निवासी मृतक अंकित कुमार की फाइल फोटो।
एक युवक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। युवक की मौत से पहले सोशल मीडिया पर साझा की गई एक भावनात्मक पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मियांपट्टी गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र स्व. हरी लाल प्रजापति का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक पोस्ट साझा की थी, जो बाद में वायरल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक हाल के दिनों में मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था। एसीपी फूलपुर विवेक यादव का कहना है कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।