{"_id":"69e098102932502c570d5c9e","slug":"young-man-dies-after-scooter-overturns-was-not-wearing-helmet-was-a-resident-of-rewa-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्कूटी पलटने से युवक की मौत, नहीं पहने था हेलमेट, रीवा का का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्कूटी पलटने से युवक की मौत, नहीं पहने था हेलमेट, रीवा का का रहने वाला था
Thu, 16 Apr 2026 01:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:34 PM IST
सार
जिले की सीमा पर आठ अप्रैल की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की जान चली गई। हेलमेट न पहने होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिले की सीमा पर आठ अप्रैल की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की जान चली गई। हेलमेट न पहने होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के बरहा गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र मानसिंह ने एक अप्रैल को किस्त पर नई स्कूटी खरीदी थी। आठ अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह स्कूटी में तेल भरवाने के लिए प्रयागराज सीमा स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। लौटते समय उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से उसे शंकरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सत्यम के चाचा देशराज ने बताया कि वह अपने बड़े भाई शिवम के साथ सूरत में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था और होली पर घर आया था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही उसने नई स्कूटी खरीदी थी। देशराज ने कहा कि अगर सत्यम ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। परिवार में पिता मानसिंह, बड़ा भाई शिवम और बहन एकता है। बताया गया कि पिता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजन शव लेकर रीवा रवाना हो गए।