{"_id":"662cc9234e4d28b0ce013951","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-hotel-room-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagaraj : होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सोशल मीडिया मैनेजमेंट के काम से आया था प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagaraj : होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सोशल मीडिया मैनेजमेंट के काम से आया था प्रयागराज
Sat, 27 Apr 2024 03:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:15 PM IST
सार
सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अमेठी का रहने वाला था।
विज्ञापन
महिला ने थाने में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरायइनायत इलाके के अंदावां स्थित होटल के कमरे में शुक्रवार को देर रात सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कार्य करने वाले आयुष्यमान शुक्ल ने फांसी लगाकर जान दे दिया। शनिवार को सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर साथियों ने दूसरी चाभी से कमरा खुलवाया तो वह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अमेठी जिले के बनी पाठक का पूरा निवासी आयुष्यमान शुक्ल (22) पुत्र विश्वनाथ शुक्ला सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कार्य करता था। आयुष्यमान 19 अप्रैल 2024 से साथियों के साथ अंदावां स्थित अवतार होटल में रुका था। शुक्रवार को रात आयुष्यमान होटल के कमरा नंबर 106 अकेले सोने के लिए चला गया। देर रात को किसी समय वह कमरा बंद कर गमछे से पंखे के सहारे फांसी लगा लिया।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह काफी देर बाद भी जब आयुष्यमान कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथियों ने दूसरी चाभी से कमरा खुलवाया तो वह फांसी पर झूल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को आयुष्यमान का टेबलेट मिला है जो लॉक था। इसके अलावा कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन