फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You have become the immortal Kailash of poetry

Prayagraj News: अजर अमर तुम हो गए कविता के कैलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
You have become the immortal Kailash of poetry
कैलाश गौतम स्मृति राष्ट्रीय काव्य कुंभ में कविताओं के जरिए शनिवार को रामनगरी के वैभव का बखान करने के साथ ही राष्ट्र और समाज पर केंद्रित कविताएं पढ़ी गईं। यह कवि सम्मेलन कैलाश गौतम सृजन संस्थान की ओर से हिंदुस्तानी एकेडमी के गांधी सभागार में आयोजित था। इस मौके पर कवि डॉ. सुरेश अवस्थी समेत 13 विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. श्लेष गौतम की पुस्तक ‘राम युग से परे राम युगबोध हैं’ का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह के साथ कवियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने कहा कि कैलाश गौतम की रचनाओं ने सदैव ही समाज को नई दिशा दी है। न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने कैलाश गौतम की कविताओं को कालजयी बताया। कहा कि उनकी रचनाओं में इतिहास का संदर्भ भी है और अपने समय लड़ने का साहस भी है। भविष्य के प्रति एक आशा और उम्मीद की किरण भी है।
विज्ञापन

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कैलाश गौतम को प्रयागराज को कविता के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कानपुर से आए कवि डॉ. सुरेश अवस्थी ने पढ़ा कि-उन बातों में धार बहुत है/बचे हैं हम उपकार बहुत है...। इनके बाद संचालन कर रहे श्लेष गौतम की पंक्तियां इस तरह थीं-धरा कभी छोड़ी नहीं छू कर भी आकाश/अजर-अमर तुम हो गए,कविता के कैलाश...। इनके अलावा लखनऊ से आईं डॉ मालविका हरिओम, आगरा के शशांक नीरज, अमित शर्मा, अंबरीष ठाकुर संदीप शुक्ला, डॉ प्रकाश खेतान, मिस्बाह इलाहाबादी, वंदना शुक्ला,कमरुज्जमा, सतीश नैतिक की कविताएं सराही गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अजीत सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह,अनिल गुप्ता अन्नू भैया,डॉ. अरुणाचल ,डॉ. पीयूष दीक्षित, अनिल अरोरा,संजय सिंह, मनीष घोष समेत कई विशिष्ट जन उपस्थित थे।



इन्हें मिला सम्मानः
डॉ. सुरेश अवस्थी (कानपुर)- जनकवि कैलाश गौतम राष्ट्रीय काव्य कुंभ सम्मान 2023, डॉ. मालविका हरिओम (लखनऊ)- जन कवि कैलाश गौतम साहित्यिक संचेतना सम्मान,प्रोफेसर रंजीत सिंह(गोरखपुर )जनकवि कैलाश गौतम साहित्य-शिक्षा सेतु सम्मान, ज्योति त्रिपाठी (मुंबई) जनकवि कैलाश गौतम सर्जना सम्मान,


संजीव मुकेश (पटना) जन कवि कैलाश गौतम लोक भाषा सर्जना सम्मान,अमित शर्मा (नोएडा) जन कवि कैलाश गौतम सर्जना सम्मान,महेश श्रीवास्तव (बस्ती) जन कवि कैलाश गौतम सर्जना सम्मान,दान बहादुर सिंह (बनारस) जनकवि कैलाश गौतम सर्जना सम्मान,अंबरीष ठाकुर (लखनऊ) जनकवि कैलाश गौतम सर्जना, सम्मान, जितेंद्र भारद्वाज (जलेसर) जन कवि कैलाश गौतम अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी सम्मान, संदीप शुक्ला (प्रयागराज) जनकवि कैलाश हिंदी सेवी सर्जना सम्मान,भोली मुस्कान ट्रस्ट (उत्तराखंड) जनकवि कैलाश गौतम साहित्यिक सरोकार सम्मान,शशांक प्रभाकर (अलीगढ़) जनकवि कैलाश गौतम काव्य परंपरा सम्मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed