फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi Said: Housing for the poor will be built on mafia land in every district of UP

सीएम योगी का एलान: हर जिले में माफिया की भूमि पर बनेंगे गरीबों के आवास, सभी प्राधिकरणों को दिए निर्देश

Fri, 30 Jun 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 05:01 PM IST
सार

लीडर रोड के प्रेस मैदान पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया के कब्जे से खाली कराए गई भूमि पर बने आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपी। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज को कन्वेंशन सेंटर सहित कई विकास योजनाओं की सौगात दी।

विज्ञापन
Yogi Said: Housing for the poor will be built on mafia land in every district of UP
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास योजना की चाभी लाभार्थियों को सौंपी। शुक्रवार को लीडर रोड प्रेस मैदान पर आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि यूपी के हर जिले में प्रयागराज की तर्ज पर माफियाओं के कब्जे से भूमि खाली कराकर गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के विकास प्राधिकरण को योजना पर अमल करने का निर्देश जारी किया। 

विज्ञापन




विज्ञापन



 

 

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के साथ खड़ी है, जबकि पहले की सरकारें माफियाओं के साथ खड़ी थी। माफिया खुलेआम लूट, अपराध और जमीन पर कब्जा करके लोगों से रंगदारी वसूलते थे और सरकारों उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती थी। भाजपा सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को निर्देश दिया कि प्रयागराज में माफियाओं की जमीन खाली कराकर पत्रकारों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और अध्यापकों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए आवास योजना तैयार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Yogi Said: Housing for the poor will be built on mafia land in every district of UP
कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

10 हजार लोगों की क्षमता वाला बनेगा कन्वेंशन सेंटर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मांग पर सीएम योगी ने शहर में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रम हो सकेंगे। पांच पांच हजार लोगों के दो कार्यक्रम और दो-दो हजार लोगों के कई कार्यक्रम इसमें एक साथ कराए जा सकेंगे। सीएम ने पीडीओ को इसके लिए भूमि चिन्हित करने के साथ ही डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। योगी आदित्यनाथने कहा कि दुनिया की सबसे पहली गुरुकुल महर्षि भारद्वाज आश्रम में था।

 

Yogi Said: Housing for the poor will be built on mafia land in every district of UP
आवास योजना का उद्घाटन करने के बाद बच्चों को दुलारते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गांवों में गरीबों के लिए बनेंगे 10 लाख आवास
 

ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 10 नए आवास बनने वाले हैं। कहा कि आवासों की झड़ी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विभाग से निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश में पिछले छह वर्ष में 54 लाख गरीबों को आवास मिल चुके हैं। जो गरीब कभी सपना भी नहीं देखते थे कि उनका कभी आवास भी बन पाएगा आज वह उसे साकार होते हुए देख रहे हैं। एक गरीब को आवास मिल जाना उसके स्वावलंबन का आधार बनता है। उसके बच्चों और परिवार के लिए विकास का आधार बनता है। यह आवास योजना इसी का एक हिस्सा है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद


सीएम योगी के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद भदोही रमेशचंद्र बिंद, सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, सांसद इलाहाबाद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, डॉ. वाचस्पति, प्रवीण सिंह पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, महापौर गणेश केसरवानी, सुनील मिश्र, भारत भूषण सिंह, विभव नाथ भारती, अश्वनी द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed