फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi-Modi fails to run government, only BSP will form government of full majority - Kalpana Mishra

प्रबुद्ध सम्मेलन : योगी-मोदी सरकार चलाने में फेल, बसपा ही बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार-कल्पना मिश्रा

Sat, 18 Sep 2021 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 06:19 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा ने प्रयागराज शहर के एक निजी होटल में आयोजित बसपा के प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में कहा कि बसपा के शासन काल में संविधान के अनुरूप कार्य किया गया था।

विज्ञापन
Yogi-Modi fails to run government, only BSP will form government of full majority - Kalpana Mishra
प्रयागराज में प्रबुद्ध महिला सम्मेलन को संबोधित करतीं बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के उत्पीड़न, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। यह बातें बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता कल्पना मिश्रा ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रबुद्ध महिला विचार संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र की पत्नी मिश्रा ने कहा कि आगामी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी मायावती के नेतृत्व में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों में जिलेवार महिलाओं को लेकर महिला प्रबुद्ध संगोष्ठी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


लगातार महिलाओं में बसपा और मायावती के प्रति बढ़ते रुझान से भाजपा, सपा और कांग्रेस में बेचैनी है। आगे उन्होंने कहा 2007 से 2012 के बसपा और मायावती के सुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। बसपा शासनकाल में संविधान के अनुरूप कानून का राज रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हुआ किन्तु वर्तमान भाजपा शासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार ,जुल्म व अत्याचार से प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। इस मौके पर संजय गोस्वामी की पत्नी ने गणेश की मूर्ति, गदा व त्रिशूल भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विचार संगोष्ठी को पूर्व नकुल दूबे, संजय गोस्वामी, कपिल मिश्रा, अतुल द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में भारी संख्या महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed