फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi minister Nand Gopal Nandi took a dig at former CM Akhilesh Yadav through tweet

Prayagraj : अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं- नंदी

Thu, 19 May 2022 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 May 2022 08:43 PM IST
सार

अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर किए गए ट्वीट में मंत्री नंदी ने लिखा है कि - पहले अखिलेश जी ने आजमगढ़ के लोगों से वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया और फिर बीच कार्यकाल में इस्तीफ़ा देकर जनादेश को धोखा दिया।

विज्ञापन
Yogi minister Nand Gopal Nandi took a dig at former CM Akhilesh Yadav through tweet
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है। मंत्री नंदी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि "अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं?".

विज्ञापन



अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर किए गए ट्वीट में मंत्री नंदी ने लिखा है कि - पहले अखिलेश जी ने आजमगढ़ के लोगों से वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया और फिर बीच कार्यकाल में इस्तीफ़ा देकर जनादेश को धोखा दिया! 
विज्ञापन



पूरे कार्यकाल के दौरान आजमगढ़ में सपा के जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की दुःखद मृत्यु हुई, शोक प्रकट करने उनके घर जाना तो दूर कभी संवेदना के दो शब्द भी नहीं कहे!, लेकिन जब उपचुनाव सामने है तो शोक-संवेदना और शादी-विवाह के बहाने शामिल होने पहुंच रहे हैं। आजमगढ़ की सम्मानित जनता इस मौकापरस्ती को देख और समझ रही है अखिलेश जी क्या एक बार फिर आजमगढ़ की जनता को ठगने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही और अब दोबारा आपको मौका देने वाली नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed