फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi government will improve the link routes of Ram Vanagaman

राम वनगमन के लिंक मार्गों को संवारेगी योगी सरकार

Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
सार

  • पीडब्ल्यूडी के प्रयागराज, अयोध्या और बांदा के मुख्य अभियंताओं को मिली योजना को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी,तीन चरणों में होगा काम

विज्ञापन
Yogi government will improve the link routes of Ram Vanagaman
राम सीता वनवास

विस्तार

राम वन गमन पथ के लिंक मार्गों को जोड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने निर्णय लिया है। इसके तहत अयोध्या से चित्रकूट के बीच राम वन गमन के सभी लिंक मार्गों का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज, अयोध्या और बांदा के पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंताओं को योजना को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी दी गई है। राम वन गमन परियोजना का निर्माण तीन चरणों में कराया जाएगा।
विज्ञापन


राम वनगमन मार्ग की डिजाइन तैयार कर ली गई है। इस परियोजना के तहत अब यूपी के लिंक मार्गों को जोड़ने की योजना है। प्रस्ताव के मुताबिक जिन रास्तों से होकर प्रभु श्रीराम वनवास गए थे और जहां उन्होंने रात्रि विश्राम या प्रवास किया था,  उन स्थलों से जुड़े रास्तों को चमकाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज, अयोध्या और बांदा के मुख्य अभियंताओं की संयुक्त टीम इस पर काम कर रही है। लिंक मार्गों को जोड़ने के लिए तैयार कार्ययोजना पर शीर्ष स्तर पर बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन


अयोध्या से चित्रकूट तक के वनगमन मार्ग का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। मार्ग निर्माण के साथ ही उन इलाकों को भी इससे जोड़ा जाएगा। एनएच खंड के अफसरों के मुताबिक वनगमन मार्ग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन से जुड़ा है। ऐसे में प्रभु श्रीराम के वन गमन के प्रवास वाले मार्गों का विकास भी उसी तरह कराया जाएगा, ताकि उससे गुजरने वाले श्रद्धालुओं को उसी आध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वनगमन परियोजना के लिंक मार्गों में अयोध्या के बाद सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवारा, शृंगवेरपुर धाम, मंझनपुर, राजापुर से होकर चित्रकूट तक के उन स्थलों को शामिल किया जा रहा है, जहां-जहां प्रभु श्रीराम वन गमन के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ ठहरे थे। इन स्थलों को धार्मिक आस्था और सनातनी संस्कृति के केंद्र के रूप में उभारा जाएगा।



इब राम वन गमन पथ से जुड़े लिंक मार्गों को जोड़ने के लिए निर्देश दिया गया है। इन लिंक मार्गों में उन स्थानों को चुना जा रहा है, जहां भगवान राम ठहरे थे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्ययोजना बना ली गई है। पीके चौधरी, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed