फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi government will brand Mahakumbh through social media conclave

प्रयागराज : योगी सरकार सोशल मीडिया कॉन्क्लेव से करेगी महाकुंभ की ब्रांडिंग, पर्यटन विभाग ने तैयार किया रोड मैप

Sun, 11 Feb 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 06:13 PM IST
सार

हर किसी के पास एक बहुत बेहतर आइडिया होता है और हो सकता है कि वह अब तक सरकार तक न पहुंच पाया हो। ऐसे लोगों के विचार सरकार के साथ साझा करने के लिए एक प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
Yogi government will brand Mahakumbh through social media conclave
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ 2025 की ग्लोबल ब्रांडिंग करने और उसे समावेशी रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी जा रही है। सरकार महाकुंभ से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ गैर-सरकारी एजेंसियों का भी सहयोगी लेगी। इसके लिए सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


महाकुम्भ से पहले समावेशी महाकुम्भ का आयोजन

महाकुंभ के आयोजन में अभी तक सरकारी एजेंसियों के विचार ही समाहित होते थे, लेकिन अब गैर सरकारी एजेंसियों को भी इसमें शामिल करने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग अधिक से अधिक लोगों को महाकुंभ से जोड़ना चाहता है। हर किसी के पास एक बहुत बेहतर आइडिया होता है और हो सकता है कि वह अब तक सरकार तक न पहुंच पाया हो। ऐसे लोगों के विचार सरकार के साथ साझा करने के लिए एक प्रतियोगिता होगी। जिसमें लोगों से कुंभ के आयोजन से जुड़े विचार मांगे जाएंगे। सबसे अलग आइडिया देने वाले लोगों को पर्यटन विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। 

विज्ञापन

ग्लोबल रीच बढ़ाने के लिए "सोशल मीडिया कॉन्क्लेव " का होगा आयोजन

प्रयागराज में पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग और पब्लिसिटी के लिए पर्यटन विभाग कई तरह की तैयारियां कर रहा है । इसके लिए "सोशल मीडिया कॉन्क्लेव" का आयोजन मार्च में किया जाएगा। सबस पहले स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कॉन्क्लेव किया जाएगा, जिसके बाद ग्लोबल रीच वाले इन्फ्लुएंसर के साथ कॉन्क्लेव होगा। साथ ही देश भर के पर्यटन केन्द्रों से टूर ऑपरेटरों को भी इसमें आमंत्रित किया जा रहा है। उनसे महाकुंभ में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उनके विचार मांगे जाएंगे।  

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये शहर को दिलाएंगे स्वच्छता की बेहतर रेटिंग

 

नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि नगर निगम स्वच्छता अभियान के लिए सोशल मीडिया का सहयोग लिया जा रहा है। दो दर्जन से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ उनकी एक बैठक भी हो चुकी है, जिसके बाद शहरवासी जल्द ही सोशल साइट्स पर शहरी गतिविधियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को देख सकेंगे। सोशल मीडिया साइट्स पर सक्रिय युवा शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। रील और सोशल साइट्स के अन्य माध्यमों से शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा, ताकि महाकुंभ के पहले शहर की स्वच्छता में रेटिंग बेहतर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed