{"_id":"5f440f7f4dee344a2c287d8a","slug":"yogesh-yadav-appointed-sp-s-new-district-president-in-prayagraj-iftekhar-commanded-metropolis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: योगेश यादव बनाए गए सपा के नए जिलाध्यक्ष, इफ्तेखार को महानगर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: योगेश यादव बनाए गए सपा के नए जिलाध्यक्ष, इफ्तेखार को महानगर की कमान
Tue, 25 Aug 2020 11:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : yogesh yadav District president sp prayagraj.
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष के इंतजार के बाद सपा की ओर से सोमवार को जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई। लंबे समय से महानगर महामंत्री की कमान संभालने वाले योगेश कुमार यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मो. इफ्तेखार हुसैन को फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास यह कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में जिला महामंत्री और दो उपाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद कई जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो गया लेकिन प्रयागराज में कार्यकर्ताओं का इंतजार लंबा खींच गया। इससे कई दावेदारों के सामने आने के बाद गुटबाजी समेत कई अन्य तरह की आशंकाएं उठने लगी थीं। चूंकि 2022 में विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन
ऐसे में कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठने लगे थे तथा कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही। हालांकि सोमवार को सभी तरह की अटकलें खत्म हो गईं। महानगर इकाई में 12 वर्ष से लगातार महामंत्री रहे योगेश यादव जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे पहले वह जिला सचिव तथा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विगत चुनावों में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। संगठन में लंबे समय से काम करने के अनुभव तथा पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में मिला है। इनके साथ युवा नेता संदीप पटेल को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रामसुमेर पाल और अनिल यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि रामसुमेर पार्टी में फूलपुर विधानसभा के अध्यक्ष तथा अनिल यादव सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।
सामाजिक समीकरण को साधते हुए तथा पार्टी में सक्रियता को देखते हुए इफ्तेखार को दोबारा महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। योगेश और इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि सभी की राय के बाद कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। दोनों नेताओं का कहना है कि 2022 के चुनाव में बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने के लक्ष्य तथा पार्टी की नीतियों को लेकर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, महानगर प्रवक्ता सै.मो.अस्करी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।