फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogesh Maurya discusses making BJP candidate from Phulpur

योगेश मौर्य को फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाने की चर्चा

Wed, 03 Apr 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Yogesh Maurya discusses making BJP candidate from Phulpur
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य को फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा से संबंधित पत्र भी वायरल हो गया। हालांकि, देर शाम योगेश ने ट्विट करके इसका खंडन किया। योगेश ने लिखा है कि यह अधिकारिक घोषणा नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन



भाजपा ने प्रदेश के कई शीर्ष नेताओं की प्रतिष्ठा से जुड़ी चुनिंदा सीटों पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इसमें फूलपुर भी शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सीट पर तीन दावेदारों के नाम तेजी से सामने आए हैं। इसमें उप मुख्यमंत्री के पुत्र योगेश का नाम भी है। इस सीट से 2014 में केशव ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। हालांकि, उपचुनाव में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल विजयी हुए थे। इसके बावजूद इस सीट पर उम्मीदवारी को लेकर केशव की सहमति अनिवार्य मानी जा रही है। ऐसे में योगेश को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। मंगलवार को दिन भर चर्चा रही कि योगेश को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी बाबत एक पत्र वायरल होने के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को ही प्रदेश के शीर्ष नेताओं से कह दिया था कि वे मिलकर सभी सीटों पर आम सहमति बना लें। अन्यथा, मंगलवार को वह सभी सीटों पर अपनी ओर से प्रत्याशी की घोषणा कर देंगे। इससे योगेश को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा को और बल मिला। हालांकि, योगेश ने ट्विट करके इस पर सफाई दी है। उनका कहना है कि इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक, ट्विटर पर जागरूक किए जाएंगे मतदाता
प्रयागराज। मतदाताओं को मतदान और ईवीएम के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाएगा। इसके लिए फेसबुक और ट्विटर पर स्वीप की ओर से अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बीएसए को इसके लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने बूथ की स्थिति और वहां सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने चुनाव की हर प्रक्रिया की भी क्रमवार समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम एफआर एमके सिंह, एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, एडीएम सिटी एके कनौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed